AI ने लूटा लोगों के दिल का चैन, इस कंपनी ने रात में कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका

र्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कि AI भविष्य को छोड़ अब से ही लोगों की जिंदगी हिलाने लगी है। कई कंपनियां इसका इस्तेमाल कर रही हैं और जैसे-जैसे इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे ही लोगों में इस बात का खतरा भी बढ़ गया है कि नौकरी का चलन खत्म हो जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटोक ने दुनिया भर में कई कर्मचारियों को इस कारण से निकाल दिया है।
TikTok Employs
TikTok ने अपने कई काम करने वालों को काम से बाहर कर दिया है। (सौ. Design)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. धीरे-धीरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कि AI काफी ज्यादा प्रचलित होती जा रही है और भविष्य में यह और भी ज्यादा बड़ा बनकर सामने आएगी। कई कंपनियां इसका इस्तेमाल कर रही हैं और जैसे-जैसे इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे ही लोगों में इस बात का खतरा भी बढ़ गया है कि नौकरी का चलन खत्म हो जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटोक ने दुनिया भर में कई कर्मचारियों को इस कारण से निकाल दिया है, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या मलेशिया में निकाली गई है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि TikTok कंटेंट मॉडरेशन में AI का ज्यादा इस्तेमाल करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

देर रात आया ईमेल

रिपोर्ट के माध्यम से पता चला है कि मलेशिया में 700 से ज्यादा लोगों को कंपनी से बाहर कर दिया गया है, हालांकि TikTok ने बाद में स्पष्ट किया कि इससे देश में 500 से कम कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। सूत्र में यह भी बताया गया है कि कर्मचारियों को बुधवार देर रात ईमेल के जरिए उन्हें निकालने के बाद बताया गया था। इनमें से ज्यादातर कंपनी के कंटेंट मॉडरेशन में शामिल थे।

कंपनी ने दिया स्पष्ट जवाब

TikTok से जब पुष्टि की गई तो उन्होंने कहा कि कंटेंट मॉडरेशन ऑपरेशन में सुधार की योजना के तहत कई कर्मचारियों के प्रभावित होने की उम्मीद है। TikTok साइट पर पोस्ट किए गए कंटेंट को रिव्यू करने के लिए ऑटोमेटेड डिटेक्शन और ह्यूमन मॉडरेटर का इस्तेमाल करना था। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक ByteDance की दुनिया भर में 200 से ज्यादा शहरों में 1,10,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं।

टेक्नोलॉजी फर्म अगले महीने और ज्यादा छंटाई करने की योजना भी बना रही है, क्योंकि कुछ रीजनल ऑपरेशंस को कंपनी मजबूत करना चाहती है। ऐसे में TikTok के परिवर्तन ने कहा कि हम कंटेंट मॉडरेशन के लिए अपने ग्लोबल ऑपरेटर मॉडल को और मजबूत करने के लिए यह बदलाव कर रहे हैं। परिवर्तन ने कहा कि कंपनी इस साल विश्व स्तर पर सुरक्षा में 2 बिलियन डॉलर्स का निवेश करने की उम्मीद कर रही है और गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को 80% ऑटोमेटिक टेक्नोलॉजी द्वारा हटा दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com