-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Australia Bans Social Media For Children Under 16 With Companies Fined Up To 270 Crore
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, कंपनियों पर ₹270 करोड़ तक जुर्माना
- Written By: सिमरन सिंह
Australia digital law: ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक और विवादास्पद कदम उठाया है। अब देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

Australia social media ban से क्या होगा। (सौ. AI)
Australia social media ban: ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक और विवादास्पद कदम उठाया है। अब देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह नया कानून 10 दिसंबर से लागू होगा। इसके तहत Meta (Facebook, Instagram), TikTok और Snapchat जैसी सोशल मीडिया कंपनियों को नाबालिग यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाना होगा। अगर कोई कंपनी इस कानून का उल्लंघन करती है, तो उस पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब ₹270 करोड़) तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
कंपनियों के लिए नए नियम क्या हैं
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यह सुनिश्चित करना होगा कि 16 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा अकाउंट न बना सके। इसके लिए कंपनियों को “reasonable steps” यानी तकनीकी और व्यवहारिक उपाय अपनाने होंगे ताकि बच्चों की डिजिटल मौजूदगी पर रोक लगाई जा सके। इस कानून का उद्देश्य बच्चों को हानिकारक कंटेंट, साइबरबुलिंग, और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक असर से बचाना है।
कंपनियों की प्रतिक्रिया
Meta, TikTok और Snap ने कानून का पालन करने की बात कही है, लेकिन यह भी कहा कि यह बच्चों की सुरक्षा का स्थायी समाधान नहीं है। Snap की ग्लोबल पॉलिसी हेड Jennifer Stout ने कहा, “हम सहमत नहीं हैं, लेकिन कानून का पालन करेंगे।” वहीं TikTok ऑस्ट्रेलिया की पब्लिक पॉलिसी हेड Ella Woods-Joyce ने कहा कि वे “कंप्लायंस के लिए तैयार हैं।” कंपनियों का कहना है कि अगर बच्चों को पूरी तरह सोशल मीडिया से हटा दिया गया, तो वे अनसेफ या अनरेगुलेटेड वेबसाइट्स की ओर चले जाएंगे, जहां सुरक्षा और निगरानी बेहद कठिन है।
सम्बंधित ख़बरें
Screen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा
Premanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
META चीफ मार्क जुकरबर्ग मांगें माफी…PM मोदी के वीडियो डिलीट पर भड़के सांसद, संसदीय समिति की बैठक में मांग
Meta, Google, X और Snapchat की आज संसद में बड़ी पेशी, PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद एक्शन मोड में सरकार
कितने नाबालिग यूजर्स हैं Meta, TikTok और Snap पर
Meta (Facebook और Instagram की पेरेंट कंपनी) ने बताया कि वह 4.5 लाख नाबालिग यूजर्स से संपर्क करेगी और उन्हें दो विकल्प देगी या तो वे अपना डेटा डिलीट करें, या डेटा को तब तक स्टोर रखें जब तक वे 16 वर्ष के नहीं हो जाते। वहीं TikTok के प्लेटफॉर्म पर लगभग 2 लाख नाबालिग यूजर्स, और Snapchat पर करीब 4.4 लाख नाबालिग यूजर्स सक्रिय हैं।
AI से पकड़े जाएंगे फर्जी उम्र वाले अकाउंट
कंपनियां अब AI और एडवांस्ड डिटेक्शन टूल्स का इस्तेमाल करेंगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन से यूजर्स ने अपनी उम्र गलत दर्ज की है। Snap ने यह भी बताया कि वह एक अपील सिस्टम तैयार कर रही है, जिससे गलती से ब्लॉक हुए यूजर्स अपनी सही उम्र साबित कर सकें।
ये भी पढ़े: सावधान! Gmail हैक होते ही आपकी हर लोकेशन, फोटो और बैंक डिटेल हो जाएगी लीक
सरकार का तर्क: बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले
ऑस्ट्रेलियाई सरकार का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य बच्चों को हानिकारक ऑनलाइन कंटेंट और साइबरबुलिंग से बचाना है। सरकार का दावा है कि बच्चों में सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग मानसिक तनाव और अवसाद बढ़ा रहा है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह नियम उन बच्चों को अकेलापन महसूस करा सकता है जो बीमारी या आइसोलेशन के कारण सोशल मीडिया के ज़रिए ही दुनिया से जुड़े रहते हैं।
दुनिया की निगाहें ऑस्ट्रेलिया पर
ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला अब वैश्विक उदाहरण बन सकता है। कई देश बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर नए कानूनों पर विचार कर रहे हैं। Meta, TikTok और Snap ने कहा कि सरकारों को सिर्फ़ बैन लगाने के बजाय बच्चों के लिए संतुलित, सुरक्षित और शिक्षाप्रद डिजिटल माहौल तैयार करना चाहिए।
Australia bans social media for children under 16 with companies fined up to 270 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














