-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- South Korea Tiktokeryoonjiahmurderedbyfollowerchoicase
पहले लाइव VIDEO में मंगवाई माफी…फिर उतार दिया मौत के घाट, फैन बना इन्फ्लुएंसर का कातिल
- Written By: अक्षय साहू
Justice For Yoon Ji-Ah: दक्षिण कोरिया में फेमस टिकटॉकर यून जी आह की उसके ही फॉलोवर चोई ने हत्या कर दी। चोई ने फेक प्रोफाइल बनाकर यून से नजदीकियां बढ़ाईं और हत्या से पहले लाइव वीडियो भी शूट किया।

यून जी आह (सोर्स- सोशल मीडिया)
South Korea: दक्षिण कोरिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां फेमस टिकटॉकर यून जी आह को उसके ही एक फॉलोवर ने जान से मार डाला। इससे पूरे दक्षिण कोरिया में हड़कंप मच गया है। लोग सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। यून के टिकटॉक पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर थे।
पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में बताया कि यून जी आह की जान उसके ही एक फॉलोवर चोई ने ली, जो खुद को उसका सबसे बड़ा फैन बताता था। उसने यून के करीब आने के लिए अपना एक फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाया था, जिसमें उसने खुद को एक बड़ी कंपनी का सीईओ बताया था, जबकि असल में वह भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुलिस ने बताया कि हत्या करने से पहले उसने यून का एक लाइव वीडियो शूट किया, जिसमें वह घुटनों के बल बैठकर अपनी जान की भीख मांग रही थी।
करीब आने के लिए लुटाए लाखों
चोई ने इन्फ्लुएंसर को लगभग 70,000 डॉलर (करीब 58 लाख रुपये) की आर्थिक मदद दी थी। उसने यह रकम फर्जी पहचान और झूठे दावों के जरिये सिर्फ इसलिए दी, ताकि वह यून के करीब आ सके, जबकि वह खुद नीलामी में अपना घर भी खो चुका था।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
बताया जा रहा है कि यून ने हाल ही में चोई के बात-बात पर रोक-टोक करने और नियंत्रणकारी रवैये के चलते अपना रिश्ता तोड़ने की कोशिश की थी। घटना से पहले सामने आई एक सीसीटीवी फुटेज में चोई को घुटनों के बल बैठकर माफी मांगते हुए देखा गया था। बाद में उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार किया कि उसने यून को कार में जबरन घसीटा और फिर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें पहले मूर्ति विसर्जन पर हुआ था बवाल, अब Gen-Z ने फूंक दी मस्जिद, नेपाल में फिर शुरू हुई हिंसा!
पूरे देश में गुस्से की लहर
यून जी की मौत ने पूरे देश में गुस्से की लहर फैला दी है। इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि ऑनलाइन दुनिया की चकाचौंध के पीछे कैसे कभी-कभी अंधेरा, खतरा और असुरक्षा छिपी होती है। अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों की मांग पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई है।
South korea tiktokeryoonjiahmurderedbyfollowerchoicase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














