-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Supremo Tweet Against Bjp Shankracharya Controversy
सपा सुप्रीमो का भाजपा पर वार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लिखा- भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ
- Written By: सजल रघुवंशी
SP Supremo Tweet Against BJP: अखिलेश यादव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए करारा हमला बोला है, ट्वीट करते हुए सपा मुखिया ने शंकराचार्य विवाद पर भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ का नारा भी दिया है

Shankaracharya With Akhilesh Yadav ( Source Social Media)
Akhilesh Yadav On Shankaracharya Controversy: पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के मुखिया आए दिन भाजपा को अलग-अलग बयानों से घेरते रहते हैं, ऐसे में उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एक वीडियो शेयर लिखा है कि “भाजपा हटाओ,सनातन बचाओ” सपा सुप्रीमो आगे लिखते हैं कि “सच्चे संतों का अपमान करके भाजपा ने साबित कर दिया है कि सिवाय अपनी पैसों के भूख और खुदगर्जी के, वो किसी की भी सगी नहीं है”।
भाजपा की कार्यशैली को बताया ‘कु-कार्यशैली’
अखिलेश यादव ने कार्यशैली को लेकर भी भाजपा को घेरा और लिखा कि “भाजपाई की ये पुरानी ‘कु-कार्यशैली’ है कि जो भी भाजपाइयों के ज़ुल्म, ज़्यादती और जुर्म के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है, उसे भाजपाई झूठे आरोपों से धमकाने, दबाने, मिटाने की साज़िश करते हैं.
इसके आगे अखिलेश लिखते हैं कि भ्रष्ट-भाजपाई, उनके मुख़बिर संगी-साथी और सत्ता सजातीय वाहिनी की ‘बिगड़ी-तिकड़ी’ नकारात्मकता का आपराधिक त्रिगुट है, जिसका मंसूबा धन-कमाने के लिए सत्ता हासिल करना है। ये सब के सब अपने-अपने स्वार्थ के लिए एक अड्डे पर इकट्ठा हैं वैसे ये एक-दूसरे को फूटी आँख नहीं सुहाते हैं। इनकी आपसी खटपट की भूमिगत आवाज़ें अक्सर बाहर सुनाई दे जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
दतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
विश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ! सच्चे संतों का अपमान करके भाजपा ने फिर साबित कर दिया है कि सिवाय अपनी पैसों की भूख और ख़ुदगर्ज़ी के, वो किसी की भी सगी नहीं है। भाजपाई की ये पुरानी ‘कु-कार्यशैली’ है कि जो भी भाजपाइयों के ज़ुल्म, ज़्यादती और जुर्म के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है, उसे भाजपाई… pic.twitter.com/aZoTz4KH4A — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 23, 2026
यह भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामले में पुलिसिया एक्शन शुरू, वाराणसी स्थित आश्रम पहुंची पुलिस की टीम
इससे पहले भी किया था ट्वीट
ऐसा पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने भाजपा पर सवाल उठाए हों बल्कि इससे पहले भी जब प्रयागराज के माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद की एंट्री को लेकर विवाद हुआ था, तब भी अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘संविधान को अपने से नीचे समझना ठीक नहीं।’- भाजपाइयों हेतु नैतिक सलाह। पोस्ट में उन्होंने ना सिर्फ संविधान,मुकदमे,तिरस्कार की बात लिखी बल्कि उन्होंने तो आखरी में यह तक लिख दिया कि भाजपाइयों का विचार,वक्तव्य और व्यवहार सदैव असंवैधानिक होता है । सत्ता के अहंकार में डूबी ‘संविधान विरोधी भाजपा’ अब नहीं बचेगी।
इससे पहले उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि इधर सुना है कि चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब जापान जा रहे हैं। आपको बता दें कि ये बयान तंज कसते हुए उन्होंने योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे को लेकर दिया था. जिसमें उन्होंने एआई,नई टेक्नोलॉजी से लेकर कई मुद्दों को हाईलाइट किया था।
Sp supremo tweet against bjp shankracharya controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM













