क्या 2026 में और महंगी होगी Fortuner? नई जनरेशन में मिलेंगे लग्ज़री फीचर्स, जानें क्या होगा खास

2026 Toyota Fortuner: Toyota Fortuner एक बार फिर चर्चा में है। मजबूती, ऑफ-रोड क्षमता और स्टेटस सिंबल के तौर पर पहचान बना चुकी यह SUV अब तीसरी जनरेशन में आने की तैयारी में है।
Fortuner become more expensive in 2026 new generation will offer luxury features
Toyota Fortuner (Source. Toyota)
Updated on

Toyota Fortuner 2026 Features: भारतीय सड़कों पर दबदबा बनाने वाली Toyota Fortuner एक बार फिर चर्चा में है। मजबूती, ऑफ-रोड क्षमता और स्टेटस सिंबल के तौर पर पहचान बना चुकी यह SUV अब तीसरी जनरेशन में आने की तैयारी में है। हाल ही में सामने आई स्पाई तस्वीरों में नई फॉर्च्यूनर को टेस्टिंग के दौरान कवर किए हुए देखा गया, जिससे साफ संकेत मिलता है कि 2026 मॉडल पहले से ज्यादा मॉडर्न और आक्रामक अंदाज़ में आएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई फॉर्च्यूनर का प्लेटफॉर्म हाल ही में थाईलैंड में लॉन्च हुई Toyota Hilux से प्रेरित होगा। भारत में इसकी एंट्री 2026 की दूसरी छमाही, यानी अप्रैल से नवंबर के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

डिजाइन: और ज्यादा बोल्ड, और ज्यादा रग्ड

स्पाई इमेजेस से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई फॉर्च्यूनर का लुक पहले से ज्यादा मस्कुलर होगा। फ्रंट में बड़ी मेश-स्टाइल ग्रिल, स्लिम LED हेडलाइट्स और शार्प DRLs मिल सकती हैं। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और मजबूत बंपर SUV को दमदार अपील देंगे। पीछे की तरफ नए LED टेललैंप, अपडेटेड बूट डिजाइन और डुअल एग्जॉस्ट टिप्स देखने को मिल सकते हैं। डिजाइन भाषा काफी हद तक Toyota Prado से प्रेरित बताई जा रही है।

इंटीरियर: अब मिलेगा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी का तड़का

नई जनरेशन में केबिन को पूरी तरह अपग्रेड किया जा सकता है। सॉफ्ट-टच मटेरियल, नया डैशबोर्ड लेआउट और बड़ा 12 से 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे ज्यादा लग्ज़री फील देंगे। 7-सीटर लेआउट बरकरार रहेगा। वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं, जो आज के खरीदारों की बड़ी मांग बन चुके हैं।

फीचर्स और सेफ्टी: ADAS से लैस हो सकती है SUV

नई फॉर्च्यूनर में ADAS लेवल 2+ टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना है। 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (Toyota i-Connect) और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स इसे और खास बनाएंगे। ऑफ-रोडिंग के लिए 4×4 सिस्टम, डिफरेंशियल लॉक और मल्टी-टेरेन मोड्स बरकरार रहेंगे। सेफ्टी में 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, VSC, हिल असिस्ट और ISOFIX जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हो सकते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस: हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की एंट्री?

मौजूदा 2.8 लीटर डीजल इंजन (201 bhp, 500 Nm) को 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ अपडेट किया जा सकता है। इससे बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग का फायदा मिलेगा। कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल या हाइब्रिड विकल्प भी मिल सकते हैं। भारत में लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला MG Majestor जैसी प्रीमियम SUVs से हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com