- Hindi News »
- India »
- Alexandr Wang Scale Ai Founder Pm Modi Viral Photo Ai Summit 2026
पीएम मोदी के साथ वायरल हुआ यह 29 साल का युवा कौन? मिलिए अलेक्जेंडर वांग से
Alexandr Wang with PM Modi : दिल्ली में आयोजित एआई समिट में अलेक्जेंडर वांग की चर्चा काफी हुई। ये 29 वर्ष के हैं। अरबपति हैं। इन्होंने साल 2016 में पढ़ाई छोड़कर Scale AI की शुरुआत की।
- Written By: रंजन कुमार

पीएम मोदी और अलेक्जेंडर वांग। इमेज-सोशल मीडिया
Pm Modia And Alexandr Wang : नई दिल्ली में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में सुंदर पिचाई और डारियो एमोडेइ जैसे दिग्गजों के बीच एक 29 साल के युवा ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वायरल हुई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें दिख रहा यह शख्स कोई और नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपतियों में शुमार अलेक्जेंडर वांग (Alexandr Wang) हैं।
अलेक्जेंडर वांग का जन्म मैक्सिको में हुआ था। उनके माता-पिता चीनी मूल के वैज्ञानिक थे, जिससे उन्हें बचपन से ही गणित और शोध का माहौल मिला। वांग की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में अपनी पढ़ाई छोड़ दी और Scale AI की नींव रखी।
अमेजन, मेटा जैसी कंपनियां भी इनके डाटा पर निर्भर
स्केल AI ने डेटा लेबलिंग के क्षेत्र में ऐसी क्रांति पैदा की कि देखते ही देखते एनवीडिया, अमेजन और मेटा जैसी दिग्गज कंपनियां इसके डेटा पर निर्भर हो गईं। साल 2024 तक स्केल AI की वैल्यूएशन 14 अरब डॉलर पहुंच गई, जिससे वांग दुनिया के सबसे युवा अरबपति बन गए। 2025 में मेटा (मार्क जुकरबर्ग की कंपनी) ने स्केल AI में 49% हिस्सेदारी खरीदकर वांग को अपनी एआई रणनीति का नेतृत्व सौंप दिया। वर्तमान में वे मेटा के विशेष डिवीजन ‘मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब’ के प्रमुख हैं। फरवरी 2026 तक उनकी कुल संपत्ति 3.2 अरब डॉलर आंकी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
India AI Impact Summit 2026 के नाम पर बड़ा फ्रॉड, अगर मिला रिफंड वाला मैसेज तो तुरंत संभल जाएं
अब टाइप करो या बोलो पैसे अपने आप पहुंचेंगे, PhonePe का नया AI फीचर आम लोगों के लिए कितना फायदेमंद?
पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को PM Modi का पत्र, बोले- सोनार बंगाल का सपना देखने वाला हर व्यक्ति दुखी
जनता पहले ही कपड़े फाड़ चुकी…उदय सामंत ने कांग्रेस पर कसा तंज; 4 महीने में आएगी देश की पहली औद्योगिक AI नीति
भारत में AI के चार स्तंभों का मंत्र
समिट को संबोधित करते हुए अलेक्जेंडर वांग ने भारत और वैश्विक दक्षिण (Global South) के लिए एक स्पष्ट विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि एआई की सफलता केवल कोड लिखने में नहीं, बल्कि इन चार मुख्य स्तंभों को मजबूत करने में है-
प्रतिभा (Talent) : कुशल मानव संसाधन का विकास।
ऊर्जा (Energy) : एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को चलाने के लिए बिजली की निर्बाध आपूर्ति।
डेटा (Data) : स्थानीय और सटीक डेटा का संग्रहण।
कंप्यूट (Compute) : सुपरकंप्यूटिंग क्षमताओं का विस्तार।
यह भी पढ़ें : 8 साल का बच्चा बना AI समिट का हीरो, बड़े-बड़े CEO के बीच इस नन्हे भारतीय ने कैसे मचाई धूम?
एआई को वन-साइज-फिट्स-ऑल नहीं देखना चाहते
वांग ने जोर दिया कि वे एआई को वन-साइज-फिट्स-ऑल (सबके लिए एक जैसा) नहीं देखना चाहते, बल्कि इसे भारत की अनूठी चुनौतियों और भाषाई विविधता के अनुरूप ढालना चाहते हैं।
Alexandr wang scale ai founder pm modi viral photo ai summit 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: ड्राइवर को झपकी आने से पलटी डबल डेकर बस, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Feb 23, 2026 | 05:47 PMIndia AI Impact Summit 2026 के नाम पर बड़ा फ्रॉड, अगर मिला रिफंड वाला मैसेज तो तुरंत संभल जाएं
Feb 23, 2026 | 05:46 PMऑस्ट्रेलियाई टीम 8 साल बाद करेगी साउथ अफ्रीका का दौरा, जानें कितने वनडे और टेस्ट मैचों की होगी सीरीज
Feb 23, 2026 | 05:43 PMसियासत की नई ‘सोशल इंजीनियरिंग’: दलित-पिछड़ों के बाद अब ब्राह्मण बने राजनीति के ‘हॉटकेक’
Feb 23, 2026 | 05:38 PMहोली से पहले ही छा गईं अक्षरा सिंह, वरुण शर्मा संग ‘होली पे चले गोली’ ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड
Feb 23, 2026 | 05:32 PMअब WhatsApp पर नहीं होगा फिल्म या मैच का मज़ा खराब, नया Spoiler फीचर देगा यूजर्स को पूरा कंट्रोल
Feb 23, 2026 | 05:31 PMBhandara News: चेन्नई के गोल्डन बीच पर हादसा, भंडारा की मयूरी चौधरी की मौत
Feb 23, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













