प्राइवेट वीडियो वायरल हो गए हैं? ये ऑनलाइन टूल दिलाएगी निजात

इंटरनेट पर ऐसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं जिनमें लोगों की प्राइवेट फोटोज और वीडियोज, वायरल हो जाती हैं। कई मामलों में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इन्हे तैयाार किया जाता है।
प्राइवेट वीडियो वायरल हो गए हैं? ये ऑनलाइन टूल दिलाएगी निजात
इस तरह से आप भी हटा सकते है वीडियो या फोटो। (सौ. Design)
Published on
Updated on

इंटरनेट पर इन दिनों ऐसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं जिनमें लोगों की प्राइवेट फोटोज और वीडियोज, बिना उनकी जानकारी के वायरल हो जाती हैं। कई मामलों में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर किसी की छवि को बदनाम करने की कोशिश की जाती है। इससे व्यक्ति मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का शिकार होता है। पर घबराने की नहीं, समझदारी से काम लेने की ज़रूरत है।

क्या होता है डीपफेक और कैसे बनता है इसका निशाना

डीपफेक एक ऐसी तकनीक है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किसी व्यक्ति के चेहरे को अश्लील या आपत्तिजनक फोटो/वीडियो में जोड़ दिया जाता है। यह फोटो इतने असली लगते हैं कि पहचानना मुश्किल हो जाता है कि वे फर्जी हैं। खासकर महिलाएं इसका सबसे बड़ा शिकार बन रही हैं। यह तस्वीरें बदनाम करने या ब्लैकमेलिंग के लिए इंटरनेट पर फैलाई जाती हैं।

StopNCII.org कैसे करता है आपकी मदद

इस समस्या से निपटने के लिए एक इंटरनेशनल वेबसाइट StopNCII.org आपकी मदद कर सकती है। यह प्लेटफॉर्म बिना आपकी पर्सनल जानकारी लिए, आपके फोटो या वीडियो को इंटरनेट से हटवाने में मदद करता है।

कैसे करता है यह टूल काम?

  • सबसे पहले अपनी ओरिजनल इमेज या वीडियो StopNCII.org वेबसाइट पर अपलोड करें।
  • वेबसाइट आपकी फोटो का हैश कोड यानी डिजिटल फिंगरप्रिंट तैयार करती है।
  • यह कोड फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे पार्टनर प्लेटफॉर्म्स से साझा किया जाता है।
  • जैसे ही आपकी डीपफेक फोटो दोबारा किसी वेबसाइट पर अपलोड होती है, उसे तुरंत पहचानकर ब्लॉक कर दिया जाता है।

केस कैसे रजिस्टर करें?

  • वेबसाइट पर जाकर केस रजिस्टर करें।
  • अपनी असली और छेड़छाड़ की गई तस्वीरें अपलोड करें।
  • आप केस का स्टेटस भी पोर्टल पर ट्रैक कर सकते हैं।

StopNCII कौन चलाता है?

यह पोर्टल Revenge Porn Helpline (RPH) द्वारा संचालित है। RPH एक अंतरराष्ट्रीय चैरिटी संस्था है, जिसने अब तक हज़ारों लोगों की मदद की है और इसका रिमूवल रेट 90% से अधिक है।

महत्वपूर्ण सलाह: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। कोई भी फोटो/वीडियो अपलोड करने से पहले वेबसाइट की पॉलिसी और यूजर रिव्यू जरूर पढ़ें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com