ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) जिले में मनपा (TMC) आनंद दिघे (Anand Dighe) का अस्तित्व मिटाने का काम कर रही है। लगभग डेढ़ साल हो गए धर्मवीर आनंद दिघे प्रवेश द्वार (Entry Gate) की उपेक्षा की जा रही है। ऐसा आरोप ठाकरे की शिवसेना (Shiv Sena) के जिला प्रमुख केदार दिघे ने लगाया है। केदार दिघे ने बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे की शिवसेना पर निशाना साधा है। दिघे ने मनपा से अपील की है कि ठाणे के प्रवेशद्वार का निर्माण जल्द कराएं।
दिवंगत आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे ने कहा, भले ही यह सब मनपा के माध्यम से हो रहा है, लेकिन इसके पीछे किसका अदृश्य हाथ है और किसका हित साधा जा रहा है? केदार दिघे ने सवाल उठाया है कि जिस प्रवेश द्वार का नाम धर्मवीर आनंद दिघे के नाम पर रखा गया है। उसे मनपा ने एक साल पहले हटा दिया है, लेकिन वर्षों बाद भी नया प्रवेश द्वार बनाने का काम नहीं किया गया है।
इसके पीछे असल उद्देश्य क्या है। दिघे ने कहा प्रशासन जाहिर तौर पर दिखावे के लिए ठाणे को रंग-रोगन कर रहा है। दीपस्तंभ लगा रहा है, लेकिन आनंद दिघे के प्रवेश द्वार पर इतनी उदासीनता क्यों है। मनपा प्रशासन को तत्काल दिघे के नाम पर प्रवेश द्वार का निर्माण कराना चाहिए था। इसमें देरी होना चिंताजनक है।
Kedar dighe on anand dighe entry gate thane and tmc