मैथ्यू ब्रीट्जके ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा करना वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Matthew Breetzke Creates History: मैथ्यू ब्रीट्जके ने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते ही इतिहास रच दिया। वो पहले पांच पारियों लगातार पांच अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
मैथ्यू ब्रीट्जके ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा करना वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
मैथ्यू ब्रीट्जके (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Matthew Breetzke Creates History: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने इतिहास रच दिया। मैथ्यू ब्रीट्जके ने वनडे क्रिकेट में लगातार पांच पारियों में पाचास से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं वो पहले पांच पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

इसके साथ ही मैथ्यू ब्रीट्जके ने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिद्धू के नाम वनडे क्रिकेट में लगातार चार पारियों में चार अर्धशतक थे। अब यह रिकॉर्ड बीट्जके के नाम हो गया। मैथ्यू ब्रीट्जके ने लगातार पांच पारियों में ऐसा कारनामा किया।

पांच पारियों में ब्रीट्जके का कारनामा

26 वर्षीय ब्रीट्जके ने लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान अर्धशतक लगाकर यह खास उपलब्धि हासि की। ब्रीट्जके ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 150 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 83 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली। अपने चौथे वनडे में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रनों की पारी खेली। अब अपने पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 85 रनों की पारी खेली। 85 के स्कोर पर ब्रीट्जके को जोफ्रा आर्चर ने आउट किया।

पहली 5 वनडे पारियों के बाद सर्वाधिक रन

463 - मैथ्यू ब्रीट्ज़के (दक्षिण अफ्रीका)* 374 - टॉम कूपर (नीदरलैंड) 328 - एलन लैम्ब (इंग्लैंड) 316 - सुनील एम्ब्रिस (वेस्ट इंडीज) 309 - टेम्बा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका) 306 - जेनमैन मालन (दक्षिण अफ्रीका) इसी के साथ मैथ्यू ब्रीट्जके वनडे के पहले पांच पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। अब ब्रीट्जके नाम 5 मैचों की पांच पारियों में 463 रन है। इससे पहले टॉम कूपर के नाम पांच पारियों में 374 रन था।

मैथ्यू ब्रीट्जके बने एलीट क्लब के सदस्य

खिलाड़ी का नाम लगातार 50+ स्कोर वर्ष/साल
जॉन्टी रोड्स 5 2000–01
क्विंटन डी कॉक 5 2017
क्विंटन डी कॉक 5 2019
हेनरिच क्लासेन 5 2024–25
मैथ्यू ब्रीट्जके 5* 2025

मैथ्यू ब्रीट्जके के लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका के उन दिग्गजों की सूची में शामिल कर दिया है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में लगातार पांच पारियों में 50 से अधिक रन बनाए हैं। इस खास उपलब्धि में जॉन्टी रोड्स (2000-01), क्विंटन डी कॉक (2017 और 2019) और हेनरिक क्लासेन (2024-25) जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने लगातार पांच पारियां खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है। ब्रीट्ज़के ने भी इस प्रतिष्ठित क्लब में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com