- Hindi News »
- State »
- Eight People Died Two Up Road Accidents Meaning Of 4 From The Same Family
यूपी के दो सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत, एक ही परिवार से उठी 4 की अर्थियां
- Written By: साक्षी सिंह

Pic Source - ANI
एटा: उत्तर प्रदेश के दो अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है। एक हादसा प्रदेश के रामपुर में हुआ। दूसरा हादसा एटा में हुआ है, इस हादसे में एक ही परिवार से चार लोगों की अर्थियां उठ गई।
एटा के ASP धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि एक परिवार के 4 लोग गाड़ी में एटा की तरफ आ रहे थे। गाड़ी पुलिया से टकराने के बाद नहर में गिर गई। इसमें परिवार के 4 लोग और ड्राइवर समेत कुल 5 लोगों की मृत्यु हो गई। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एक परिवार के 4 लोग गाड़ी में एटा की तरफ आ रहे थे। गाड़ी पुलिया से टकराने के बाद नहर में गिर गई। इसमें परिवार के 4 लोग और ड्राइवर समेत कुल 5 लोगों की मृत्यु हो गई। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है: धनंजय सिंह कुशवाहा, ASP एटा, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/ILUd0sl2Ww
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2023
रामपुर में सड़क हादसे में स्कूटी सवार तीन स्कूली छात्रों की मौत
रामपुर जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना इलाके में सोमवार को सुबह डिवाइडर से टकरा जाने के कारण एक ही स्कूटी पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के बिलासपुर बाईपास पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गयी जिससे एक छात्र समेत तीन किशोरों की मौत हो गयी।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
कुशीनगर के भैसहा मेले बड़ा हादसा: मौत बनकर टूटा विशाल झूला, 20 से ज्यादा श्रद्धालु लहूलुहान
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि बिलासपुर बाईपास पर एक स्कूटी पर तीनों बच्चे जा रहे थे। सामने कुत्ता आने से उनकी स्कूटी फिसल गई। उन्होंने कहा कि स्कूटी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, इसलिए डिवाइडर से टकरा गयी। उन्होंने कहा कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान आयान, अहद और उमेर के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सिंह के अनुसार मृतकों में एक ग्रीनवुड स्कूल का छात्र है जो स्कूल जा रहा था और साथ में दो उसके दोस्त भी स्कूटी पर सवार थे। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। तीनों किशोरों की मौत पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए एएसपी ने अभिभावकों से अपील की कि नाबालिग बच्चों को स्कूटी और बाइक चलाने को न दें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भी पूरा प्रयास कर रहा कि जो बच्चे बाइक रेसिंग करते हैं तो उन्हें समझाया जाए और अगर वह नहीं मानते हैं तो विभाग बीच-बीच में उनके खिलाफ कार्रवाई भी करता रहता है।
Eight people died two up road accidents meaning of 4 from the same family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘वाराणसी’ का प्लॉट लीक! शिवभक्त रुद्र बने Mahesh Babu, ‘कुंभ’ के खतरनाक मिशन में छिपी साजिश से मचेगा तूफान
Apr 08, 2026 | 05:21 PMउधर सीजफायर की घोषणा…इधर पाकिस्तानी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, 12000 अंक चढ़ा कराची इंडेक्स; दुनिया हैरान
Apr 08, 2026 | 05:17 PMDC vs GT: अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस बनेगा बॉस! ओस और नमी बिगाड़ सकती है दिल्ली और गुजरात का खेल
Apr 08, 2026 | 05:17 PMDC vs GT: गुजरात टाइटंस से हिसाब बराबर करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
Apr 08, 2026 | 05:16 PMगड़चिरोली के झिंगानुर गांव में भीषण जलसंकट, डेढ़ किमी दूर से पानी ला रहे ग्रामीण
Apr 08, 2026 | 05:14 PMबंगाल चुनाव: इन 50 सीटों पर बिहारियों का जलवा, BJP-TMC और कांग्रेस ने सौंपी कमान
Apr 08, 2026 | 05:12 PMउत्तर कोरिया का ‘मिसाइल प्रहार’! दक्षिण कोरिया की दोस्ती को बताया ‘मूर्खता’, दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें
Apr 08, 2026 | 05:11 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














