- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Sironcha Jhinganur Village Water Crisis Villagers Walk 1 5 Km For Drinking Water
गड़चिरोली के झिंगानुर गांव में भीषण जलसंकट, डेढ़ किमी दूर से पानी ला रहे ग्रामीण
Sironcha Taluka Water Shortage: 'गड़चिरोली जिले की सिरोंचा तहसील के झिंगानुर गांव में भीषण जलसंकट के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर तक जाना पड़ रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Jhinganur village drinking water problem (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Water Crisis: गड़चिरोली जिले की आखिरी छोर पर बसी सिरोंचा तहसील मुख्यालय से करीब 70 किमी दूरी पर बसे झिंगानुर गांव में इन दिनों भीषण जलसंकट की स्थिति निर्माण हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए करीब डेढ़ किमी तक का सफर तय करने की नौबत आ पड़ी है। प्रशासन द्वारा इस गांव में 50 से 60 बोरवेल का खुदाईकरण करने के बाद भी परिसर में पानी की समस्या कायम है। जिसके कारण प्रशासन की उपाययोजना केवल शो-पीस बनने की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि झिंगानुर गांव से 10 किमी दूरी पर इंद्रावती नदी बहती है। बावजूद इसके गांव के नागरिकों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। अप्रैल माह की शुरुआत होते ही झिंगानुर गांव के कुएं और हैंडपंप पूरी तरह सूख गए है। जिसके कारण ग्रामीणों को करीब डेढ़ किमी की दूरी तय कर पीने का पानी लाने की नौबत आ गई है। विशेषतः प्रति वर्ष ग्रीष्मकाल के दिनों में यही स्थिति निर्माण होकर ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन दूसरी ओर प्रशासन द्वारा स्थायी उपाययोजना नहीं किए जाने के कारण वर्तमान स्थिति में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकने की नौबत आ पड़ी है।
नाले का दूषित पानी पीने पर विवश
वर्तमान स्थिति में लिंगानुर गांव में पानी की समस्या काफी गंभीर हो गई है। कुएं और हैंडपंप का जलस्तर घटने के कारण गांव की महिला और नागरिक गांव समीपस्थ नाले से पानी ला रहे है। लेकिन नाले का पानी दूषित होने के कारण नागरिकों के स्वास्थ्य पर विपरित परिणाम होने की संभावना जताई जा रही है। विशेषतः इतनी गंभीर स्थिति होने के बाद भी प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से नागरिकों में तीव्र नाराजगी है। विशेषतः गांव के नागरिक साइकिल और बैलगाड़ी से पानी लाते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं महिलाएं अपने सिर पर पानी का मटका लेकर लंबी दूरी तय करते हुए दिखाई दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Pimpri Chinchwad: मोहन नगर में फटी गैस पाइपलाइन, धमाके के साथ हवा में उड़े पत्थर; बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
गोंदिया में पशुओं की ईयर टैगिंग अनिवार्य, बिना टैग नहीं होगी खरीदी-बिक्री
गड़चिरोली: सिरोंचा के जंगलों का ‘रानमेवा’ टेंभरू बाजार में पहुँचा, आदिवासियों के लिए बना आय का प्रमुख स्रोत
सिरोंचा में 20 साल से खेती कर रहे किसान को अतिक्रमण नोटिस, वनपट्टा देने की मांग
ये भी पढ़े: 78% वन संपदा को बचाने का मास्टर प्लान, गड़चिरोली के 5 वन विभागों में लगे हाई-टेक फायर स्टेशन
प्रशासन का अनेक बार कराया गया ध्यानाकर्षण
सिरोंचा तहसील भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश अनकरी ने कहा कि प्रति वर्ष ग्रीष्मकाल के दिनों में परिसर के चार गांवों में जलसंकट की स्थिति निर्माण होती है। जलसंकट की समस्या का निराकरण करने के लिए प्रशासन द्वारा उपाययोजना की गई, लेकिन यह उपाययोजना केवल नामशेष बनकर रह गई है।
विशेषतः संबंधित गांवों में निर्माण होने वाली जलसंकट की समस्या का निराकरण करने संदर्भ में अनेक बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षण कराया गया, बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। बैलगाड़ी और साइकिल का उपयोग वर्तमान स्थिति में ग्रीष्मकाल के दिन शुरू होकर गांव में जलसंकट निर्माण होने के कारण झिंगानूर वासियों को पीने पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
Gadchiroli sironcha jhinganur village water crisis villagers walk 1 5 km for drinking water
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या खत्म हुआ कैमरून ग्रीन की बॉलिंग का इंतजार? गेंदबाजी कोच टिम साउथी ने फिटनेस पर दिया सबसे बड़ा अपडेट
Apr 08, 2026 | 05:31 PM‘वाराणसी’ का प्लॉट लीक! शिवभक्त रुद्र बने Mahesh Babu, ‘कुंभ’ के खतरनाक मिशन में छिपी साजिश से मचेगा तूफान
Apr 08, 2026 | 05:21 PMउधर सीजफायर की घोषणा…इधर पाकिस्तानी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, 12000 अंक चढ़ा कराची इंडेक्स; दुनिया हैरान
Apr 08, 2026 | 05:17 PMDC vs GT: अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस बनेगा बॉस! ओस और नमी बिगाड़ सकती है दिल्ली और गुजरात का खेल
Apr 08, 2026 | 05:17 PMDC vs GT: गुजरात टाइटंस से हिसाब बराबर करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
Apr 08, 2026 | 05:16 PMगड़चिरोली के झिंगानुर गांव में भीषण जलसंकट, डेढ़ किमी दूर से पानी ला रहे ग्रामीण
Apr 08, 2026 | 05:14 PMबंगाल चुनाव: इन 50 सीटों पर बिहारियों का जलवा, BJP-TMC और कांग्रेस ने सौंपी कमान
Apr 08, 2026 | 05:12 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














