सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO

सतना जिले में एक सरकारी स्कूल के नोटिस बोर्ड पर मिले धमकी भरे पोस्टर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस पोस्टर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Satna MP School Bomb Threat: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक सरकारी स्कूल के नोटिस बोर्ड पर मिले धमकी भरे पोस्टर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। कोठी थाना क्षेत्र के कठवरिया माध्यमिक विद्यालय में मिले इस पोस्टर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए ₹1 लाख की फिरौती मांगी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि धमकी देने वाले ने खुद को मारा जा चुके गैंगस्टर अतीक अहमद के गैंग का सदस्य बताया है। पोस्टर में लिखा है कि 'अतीक मारा गया है, उसकी गैंग नहीं'। इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षकों और बच्चों में भारी दहशत का माहौल है। स्कूल के हेडमास्टर ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस फिलहाल हैंडराइटिंग की जांच कर रही है और इसे किसी शरारती तत्व की हरकत मानकर भी तफ्तीश की जा रही है। एएसपी सतना के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी गंभीर गैंग की सक्रियता के तथ्य नहीं मिले हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से स्कूल परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com