- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Dc Vs Gt Delhi Capitals Vs Gujarat Titans Head To Head Record
DC vs GT: गुजरात टाइटंस से हिसाब बराबर करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
DC vs GT: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स जीत की हैट्रिक के इरादे से गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी, जबकि गुजरात अपनी पहली जीत की तलाश में अरुण जेटली स्टेडियम में उतरेगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

अक्षर पटेल और शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Delhi Capitals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली की टीम जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। वहीं गुजरात को अपनी पहली जीत की तलाश है।
दिल्ली की टीम ने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। उसके बाद दिल्ली की टीम ने दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मात दी। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम को दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात को पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स से और दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा।
DC vs GT का हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में गुजरात टाइटंस से बराबरी करने उतरेगी। गुजरात टाइटंस 2022 में लीग का हिस्सा बनी थी। पिछले 4 सीजन में गुजरात और दिल्ली 7 बार आमने-सामने हुई है। किसी सीजन गुजरात तो किसी सीजन दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है। जिसमें गुजरात ने 4 और दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Tristan Stubbs ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
राशिद खान के घर गूंजी किलकारी, आईपीएल 2026 के बीच बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
क्रिकेट के मैदान पर हादसा! कैच लपकने के चक्कर में खिलाड़ी के चेहरे पर लगी चोट, बहने लगा खून, देखें वीडियो
RCB vs DC: चिन्नास्वामी में गरजा डेविड मिलर का बल्ला, पोलार्ड को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर MS Dhoni का रिकॉर्ड
2022 में डीसी और जीटी (DC vs GT) पहली बार आमने-सामने थीं। इस मैच में गुजरात ने 14 रन से जीत हासिल की थी। सीजन का यह एकमात्र मुकाबला था। 2023 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे। गुजरात ने एक मैच 6 विकेट से तो दूसरा मैच दिल्ली ने 5 विकेट से जीता था। आईपीएल 2024 में हुए दोनों मुकाबले डीसी ने जीते थे। डीसी ने एक मैच 6 विकेट से तो दूसरा मैच 4 विकेट से जीता था। आईपीएल 2025 के दोनों मुकाबले गुजरात ने जीते थे। गुजरात ने एक मैच 7 तो दूसरा मैच 10 विकेट से जीता था।
हिसाब बराबर करने उतेरगी दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स के पास बुधवार को होने वाला मुकाबला जीतकर गुजरात के खिलाफ जीत और हार का समीकरण बराबर करने का अवसर है। आईपीएल 2026 के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में नजर आई है। 2 मैचों में 2 जीत के साथ दिल्ली अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से, बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा उलटफेर; जानें A टू Z डिटेल्स
दिल्ली ने सीजन के अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। दिल्ली ने अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उसके घर में 6 विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे मैच में दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। 2 मैचों में 2 जीत के साथ दिल्ली अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। जबकि गुजरात की टीम 9वें नंबर पर है।
Dc vs gt delhi capitals vs gujarat titans head to head record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 20 April: सत्ता सुख से लेकर संपत्ति विवाद तक, जानें आपकी किस्मत में क्या लिखा है?
Apr 20, 2026 | 06:15 AMजन्मदिन विशेष: आखिर कैसे एक साधारण सैनिक बन गया दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? हिटलर के उदय की वो अनकही कहानी
Apr 20, 2026 | 06:00 AMAaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














