मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने ठाणे के जुपिटर अस्पताल जाकर कल्याण पूर्व मंडल के पूर्व नगरसेवक महेश गायकवाड (Mahesh Gaikwad) के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस से कल (शुक्रवार) हुई घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और गायकवाड़ के चल रहे इलाज के बारे में डॉक्टर से भी चर्चा की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिंदे ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इस घटना में जीवित बचे गायकवाड़ जल्द ही ठीक हो जाएं।
BJP विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpath Gaikwad) और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ (Mahesh Gaikwad) को गोली मार दी है। मिली खबर के अनुसार दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
पुलिस ने गणपत गायकवाड़ के अलावा दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उन पर 307 (हत्या का प्रयास) और 120बी (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।