-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Services Won The Santosh Trophy Title To Beat Kerala
Santosh Trophy 2025-26: सर्विसेज ने जीता संतोष ट्रॉफी का खिताब, केरल को हराकर 8वीं बार बनी चैंपियन
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Services beats Kerala: साफ-सुथरी रक्षा, रणनीतिक काउंटर अटैक और पवार की निर्णायक स्ट्राइक ने सेना को संतोष ट्रॉफी 2025-26 का 8वां खिताब दिलाया। केरल ने हिम्मत दिखाई और आक्रामक खेल खेला।

सर्विसेज टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Santosh Trophy 2025-26: असम के ढकुआखाना फुटबॉल स्टेडियम में रविवार को खेले गए संतोष ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में सेना टीम (Services) ने केरल को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल का एकमात्र और निर्णायक गोल अभिषेक पवार ने 109वें मिनट में किया, जो टीम की शानदार जीत में निर्णायक साबित हुआ। पवार ने पहले के मुकाबले में भी केरल के खिलाफ विजयी गोल दागा था, और इस बार भी उन्होंने दूसरे हाफ के अतिरिक्त समय में शानदार साइड वॉली के जरिए गेंद को नेट में भेजकर टीम को खिताब दिलाया।
फाइनल में केरल ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। 27वें मिनट में अर्जुन वी के लेफ्ट फुट शॉट ने गोलपोस्ट को हिला दिया, लेकिन वह गोल में बदल नहीं सका। केरल ने सेमीफाइनल में पंजाब को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और शुरुआती मिनटों में भी दबाव बनाता रहा।
सेना की मजबूत डिफेंस के आगे फेल हुए केरल के खिलाड़ी
सर्विसेज की मजबूत डिफेंस ने केरल की हर कोशिश को नाकाम कर दिया। ग्रुप स्टेज में दूसरी सबसे मजबूत डिफेंस टीम रहने वाली सेना ने नॉकआउट राउंड में कोई गोल खाया ही नहीं। मैच के कुछ फेज में टीम ने छह डिफेंडर का इस्तेमाल करते हुए केरल की हर गोल की कोशिश को रोकने की रणनीति अपनाई।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
Mexico National Team: मेक्सिको फुटबॉल टीम को मिला नया हेड कोच, राफेल मार्केज संभालेंगे 2030 तक जिम्मेदारी
एमबाप्पे से माफी की मांग, नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; पैराग्वे की सीनेटर का बड़ा बयान
FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड
काउंडर अटैक के कारण जीती सेना की टीम
इसके बाद जब केरल की टीम दूसरे हाफ के अतिरिक्त समय में थोड़ी देर के लिए ढीली हुई तो सेना ने काउंटर अटैक का मौका भुनाया। शुभम राणा ने बाएं फ्लैंक से क्रॉस किया और पवार ने बेहतरीन साइड वॉली के साथ गोल दागा। इस गोल ने टीम को निर्णायक बढ़त दी और अंततः सेना ने 1-0 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ सेना ने 8वां संतोष ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सर्विसेज ने 2023-24 में गोवा को हराकर खिताब जीता था।
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में
केरल लगातार दूसरी बार फाइनल हारी
केरल, सात बार की चैंपियन, लगातार दूसरा फाइनल हार गई। पिछले सीजन में टीम को वेस्ट बंगाल के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों का पिछला फाइनल 2012-13 में कोच्चि में खेला गया था, जिसमें सर्विसेज की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज की थी।
Services won the santosh trophy title to beat kerala
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMप्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 08:46 PM‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
Jul 09, 2026 | 08:44 PMइतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
Jul 09, 2026 | 08:39 PMजीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














