जीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला

Jitu Patwari Brother Arrest Update: 10 ग्राम ब्राउन शुगर केस में जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से इंदौर पुलिस की पूछताछ, वकील ने लगाया कड़े विलेख संग 'लापता' होने का काउंटर आरोप।
Indore Police arrest Jitu Patwari's brother in connection with a drug case, DCP shares details
जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nana Patwari Arrested By Indore Police: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में पुलिस ने बिजलपुर क्षेत्र से दो लोगों को 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने नाना पटवारी का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए राजेंद्र नगर थाने बुलाया। नाना पटवारी के थाने पहुंचने की खबर सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखने को मिली।

डीसीपी बोले- जांच जारी, जल्द हो सकते हैं अहम खुलासे

इंदौर के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने नाना पटवारी से पूछताछ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर नाना पटवारी से पूछताछ की जा रही है। डीसीपी के मुताबिक पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण खुलासे किए जा सकते हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आधिकारिक रूप से किसी निष्कर्ष की घोषणा नहीं की गई है।

आरोपी नाना पटवारी को देने जा रहे थे मादक पदार्थ?

प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला था कि यह मादक पदार्थ दो लोगों को देने जा रहे थे जिसमें एक का नाम नाना पटवारी है और दूसरे का नाम मानव गंगवानी है, डीसीपी ने बताया कि नाना पटवारी पर पूर्व से 9 अपराध दर्ज हैं बाकी लोगों के अपराध की जांच की जा रही है, डीसीपी ने बताया कि फिलहाल इसमें एफआईआर की कार्रवाई दो लोगों पर चल रही है, बाकी जांच के बाद इसमें नाम शामिल किए जाएंगे।

परिवार ने लापता होने की शिकायत दी, पुलिस से मांगी जानकारी

वंही इस मामले को लेकर जीतू पटवारी के परिवार के वकील जय हार्डिया ने बताया था कि परिवार को नाना पटवारी की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि इसी वजह से राजेंद्र नगर थाने में एक आवेदन देकर नाना पटवारी के घर से लापता होने की सूचना दर्ज कराई गई और उन्हें तलाशने की मांग की गई। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

https://youtu.be/_fPAzLgaLEo?si=ZuI8fy4QFwWE-5BH

Navbharat Live
navbharatlive.com