Under-19 World Cup का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम पर मेहरबान हुआ BCCI, कर दिया करोड़ों के इनाम का ऐलान

U19 World Cup Winning Squad: भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर फाइनल का खिताब जीत लिया। इस जीत के बाद बीसीसीआई ने अंडर-19 टीम को 7.5 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है।
BCCI Announces Cash Prize to under-19 Team
भारतीय अंडर-19 टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BCCI Announces Cash Prize: भारत ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विश्व कप विजेता टीम, टेक्निकल स्टाफ और सिलेक्शन कमिटी के लिए कुल 7.5 करोड़ रुपए के कैश अवॉर्ड की घोषणा की है।

बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने शनिवार को बताया कि जिम्बाब्वे और नामीबिया में अंडर-19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 7.5 करोड़ रुपए का कैश अवॉर्ड दिया जाएगा। हम खिलाड़ियों, टेक्निकल स्टाफ और सिलेक्शन कमिटी के लिए इनाम की रकम के बंटवारे पर काम कर रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई की ओर से उन्हें कुल 7.5 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बीसीसीआई के सचिव ने क्या कहा?

भारत के छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर सैकिया ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ट्वीट में लिखा था, "यह शानदार कामयाबी एक मजबूत सिस्टम की ताकत का सबूत है, जो लंबे समय तक प्लेयर डेवलपमेंट, कॉम्पिटिटिव घरेलू स्ट्रक्चर, डेडिकेटेड टेक्निकल स्टाफ से सपोर्टेड क्वालिटी कोचिंग प्रोग्राम और एक मजबूत टैलेंट आइडेंटिफिकेशन प्रोसेस पर बना है। एज-ग्रुप क्रिकेट एक मुख्य प्राथमिकता बनी हुई है। बीसीसीआई भविष्य के लिए इन नींवों में इन्वेस्ट करना और उन्हें मजबूत करना जारी रखेगा। बहुत बढ़िया, लड़कों! आप पर देश को बहुत गर्व है।"

भारतीय टीम ने 100 रनों से जीता मुकाबला

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और इंग्लैंड की बीच में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन की पारी खेली थी। उसके बाद आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में महज 311 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कैलेब फाल्कनर ने 67 गेंदों में 7 छक्कों और 9 चौकों के साथ 115 रन की पारी खेली, जबकि बेन डॉकिन्स ने 66 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, लेकिन इंग्लैंड को शर्मनाक हार के बचा नहीं सके। वैभव सूर्यवंशी को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी दिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com