-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jairam Ramesh Attacks Pm Modi Australia Uranium Supply Congress Nuclear Deal
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
- Written By: अमन मौर्या
PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत को यूरेनियम सप्लाई की घोषणा पर जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने इसका श्रेय यूपीए सरकार को देते हुए समझौते पर बड़ा दावा किया है।

जयराम रमेश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Jairam Ramesh On Uranium Supply: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय त्रिपक्षीय विदेश दौरे पर हैं। इसके तहत पीएम मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले उनकी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात हुई। इसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक, रणनीतिक और आपसी सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
ऑस्ट्रेलिया दौरे में ही पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत को यूरेनियम देने की बात कही। इस घोषणा के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने कांग्रेस सरकार में हुए समझौतों का हवाला देकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
कब हुआ था समझौता?
कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘अवार्ड-जीवी’ ने गर्व से घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की सप्लाई करेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के पीछे कांग्रेस का समर्थन करते हुए लिखा कि यह सिर्फ अमेरिका-भारत परमाणु सहयोग समझौते की वजह से संभव हो पाया है, जो आखिरकार 8 अक्टूबर, 2008 को कानून बना। जुलाई 2005 में डॉ. मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के बीच हुई मुलाकात से ही बातचीत की शुरुआत हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Award-Jeevi has proudly announced that Australia is to supply uranium to India. This has been made possible ONLY because of the United States-India Nuclear Cooperation Agreement that finally became law on October 8, 2008. It was Dr. Manmohan Singh’s meeting with President… — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) July 9, 2026
बीजेपी ने किया था समझौते का विरोध: रमेश
जयराम रमेश ने भाजपा पर इस समझौते का विरोध करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि बीजेपी ने संसद और उसके बाहर, हर जगह इस बड़े बदलाव वाले समझौते का विरोध किया था। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ‘टर्निंग पॉइंट्स’ (अहम मोड़) बनाती है, जबकि बीजेपी ‘यू-टर्न’ लेने में माहिर है।
ये भी पढे़ं- 2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
अयोध्या मामले पर भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
इसके अलावा कांग्रेस नेता ने राम मंदिर मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी सामने आने के बाद जमीन खरीद-निर्माण से जुड़ी कई बड़ी अनियमितताएं भी सामने आ रही हैं। इन सबके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं और भाजपा-आरएसएस के पूरे तंत्र द्वारा कुछ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करके बड़े मगरमच्छों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
Jairam ramesh attacks pm modi australia uranium supply congress nuclear deal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














