स्वप्निल कुसाले (सौजन्य-एक्स)
पेरिस ओलंपिक: ओलंपिक में मनिका बत्रा प्री क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक में उनका सफर बुधवार का खत्म हो गया। तो वहीं बैडमिंटन के पुरूष एकल में लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय और महिला एकल में पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन कर प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इसी तरह आज भी पेरिस ओलंपिक के छठे दिन भारत के खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीदें भारत को होगी।
आज से शुरू ओलंपिक में एथलेटिक्स इवेंट्स शुरू होने जा रहे है। ओलंपिक में भारत अब तक मनु भाकर और सरबजोत सिंह के जरिए दो कांस्य पदक हासिल कर लिए है। आज निशानेबाजी में स्वप्निल कुसाले पर भारत की नज़रे होगी।
पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, गोल्फ, निशानेबाजी, हॉकी, मुक्केबाजी, नौकायन, तीरंदाजी, टेबल टेनिस खेलों में अपना दमखम दिखाने ओलंपिक खेलों के मैदान में उतरेंगे। भारत का पेरिस ओलंपिक में गुरुवार को यहां छठे दिन का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार) इस प्रकार है।
पुरुष 20 किलो मीटर पैदल चाल: परमजीत सिंह बिष्ट, आकाशदीप सिंह और विकास सिंह – सुबह 11 बजे।
महिला 20 किलोमीटर पैदल चाल: प्रियंका – दोपहर 12:30 बजे।
पुरुष व्यक्तिगत फाइनल: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा – दोपहर 12.30 बजे।
पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल): स्वप्निल कुसाले – दोपहर 1.00 बजे।
महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालीफिकेशन): सिफत कौर सामरा और अंजुम मौदगिल – दोपहर 3.30 बजे।
भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मैच): दोपहर 1.30 बजे।
Day 6️⃣ Schedule of 🇫🇷#ParisOlympics2024 is OUT!#TeamIndia is all set to feature in several disciplines from🥊#Boxing to #Sailing to🎯#Archery and🔫 #Shooting. 3️⃣🎖️events in #Athletics are also slated to take place tomorrow.
Name the events you are most excited to witness on… pic.twitter.com/2Yy2zv4k0G
— SAI Media (@Media_SAI) July 31, 2024
महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल): निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) – दोपहर 2.30 बजे।
पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) – दोपहर 2.31 बजे।
पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन): दोपहर 3.10 बजे से।
यह भी पढ़ें-
पेरिस ओलंपिक में चमके बैडमिंटन स्टार प्लेयर लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू, प्री क्वार्टर फाइनल में हुई एंट्री
महिला एकल राउंड ऑफ 16: पीवी सिंधु – रात 10 बजे
महिला एकल (क्वार्टर फाइनल): दोपहर 1.30 बजे से।
पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सरवनन : दोपहर 3.45 बजे।
पुरुष डिंगी रेस दो: विष्णु सरवनन : रेस एक के बाद।
महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन : शाम 7.05 बजे।
महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन – रेस एक के बाद।
यह भी पढ़ें-
Paris Olympics 2024: हारकर जीते एचस एस प्रणॉय, राउंड ऑफ 16 में होगा लक्ष्य सेन से मुकाबला