IOA में सुलह के बाद IOC ने बहाल किया फंड, खेल मंत्रालय के दखल से खिलाड़ियों को हुआ फायदा

IOC Restores Funding to India: IOC ने आंतरिक विवाद सुलझने और सुधारात्मक कदमों के बाद भारतीय ओलंपिक संघ को मिलने वाला फंड दोबारा शुरू किया, जिससे खिलाड़ी विकास कार्यक्रमों को बड़ा सहारा मिलेगा।
IOA में सुलह के बाद IOC ने बहाल किया फंड, खेल मंत्रालय के दखल से खिलाड़ियों को हुआ फायदा
भारतीय ओलंपिक संघ, पीटी उषा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IOC Restores Funding to India: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को मिलने वाला फंड एक साल बाद दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद भारत को IOC से दोबारा फंड मिलना शुरू हो जाएगा। इससे खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन में सुधार होगा।

पिछले साल IOA में आंतरिक झगड़े और प्रशासनिक समस्याएं थीं। सबसे बड़ा विवाद रघुराम अय्यर को IOA का सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) बनाने को लेकर था। IOA की कार्यकारी समिति के 12 सदस्यों ने उनका वेतन ज़्यादा बताकर उनकी नियुक्ति को मंज़ूरी नहीं दी थी। इसी वजह से IOC ने खिलाड़ियों के विकास के लिए मिलने वाला सालाना ₹15 करोड़ का फंड रोक दिया था।

खेल मंत्री ने करवाया समझौता

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com