-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- India Submits Proposal Host 2030 Commonwealth Games
भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए पेश किया प्रस्ताव, अहमदाबाद होगा मेजबान शहर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुक्रवार को भारत ने औपचारिक तौर पर 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए अपनी आधिकारिक बोली प्रस्तुत की। इस बोली में अहमदाबाद को मेजबान शहर के रूप में शामिल किया गया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
भारत ने लगभग दो दशकों बाद एक बार फिर से राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) की मेजबानी का सपना साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को भारत ने औपचारिक तौर पर 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए अपनी आधिकारिक बोली प्रस्तुत की। यह प्रस्ताव भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ और गुजरात सरकार के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के समक्ष रखा। इस बोली में अहमदाबाद को मेजबान शहर के रूप में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि 2030 का संस्करण राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी वर्ष के तौर पर आयोजित होगा, ऐसे में भारत इस अवसर को अपने लिए ऐतिहासिक बनाने की कोशिश कर रहा है।
गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी ने इस अवसर पर कहा कि भारत की खेल भावना ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की प्राचीन भारतीय विचारधारा पर आधारित होगी, जिसका अर्थ है – “विश्व एक परिवार है।” उनके मुताबिक, यह आयोजन वैश्विक एकता, सहयोग और मानवीय जुड़ाव को एक नई पहचान देगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ‘अतिथि देवो भव’ की भावना इन खेलों में आने वाले सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के स्वागत की मुख्य आधारशिला होगी।
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और महान एथलीट पीटी उषा ने इस बोली को पूरे देश की आकांक्षाओं का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में प्रस्तावित ये खेल भारत की खेल क्षमताओं और मजबूत बुनियादी ढांचे को दुनिया के सामने रखने का मौका देंगे। साथ ही यह आयोजन मित्रता, सम्मान और समावेशिता जैसे मूल्यों को भी प्रदर्शित करेगा, जो भारतीय खेल संस्कृति की आत्मा हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शताब्दी वर्ष का यह महोत्सव न सिर्फ राष्ट्रमंडल परिवार के लिए यादगार होगा, बल्कि भारत की नई पीढ़ी को खेलों के माध्यम से सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा भी देगा।
सम्बंधित ख़बरें
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
CWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत के उस दीर्घकालिक विजन का हिस्सा है, जिसके तहत देश खुद को एक अग्रणी खेल राष्ट्र के रूप में स्थापित करना चाहता है। इससे न केवल बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी की क्षमता मजबूत होगी, बल्कि खेल संबंधी बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में व्यापक निवेश का मार्ग भी प्रशस्त होगा। अहमदाबाद को मेजबान शहर के रूप में प्रस्तावित करने के पीछे यह सोच है कि यहां आधुनिक खेल परिसरों, परिवहन, आवास और तकनीकी संसाधनों का तेजी से विकास हो रहा है, जो एक वैश्विक खेल आयोजन के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें: BWF World Championships के सुपर-8 में पीवी सिंधु को मिली हार, सात्विक-चिराग पर टिकी भारत की उम्मीद
इस बोली के साथ भारत ने यह साफ संकेत दिया है कि वह खेलों के जरिए वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति और मजबूत करना चाहता है। अगर 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत को मिलते हैं, तो यह न केवल देश की खेल यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा बल्कि भारत को खेलों की महाशक्ति बनने की दिशा में भी आगे ले जाएगा।
एजेंसी इनपुट के साथ
India submits proposal host 2030 commonwealth games
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM













