-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Durand Cup Full List Of Champions After 134th Final
कब-कब किसने जीता डूरंड कप का खिताब, यहां देखें 134वें सीजन के बाद पूरी लिस्ट
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Durand Cup full list of champions: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने 134वें सीजन के डूरंड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। 1888 से लेकर अब तक विनरों की पूरी लिस्ट यहां दी गई है।

डूरंड कप (फोटो-सोशल मीडिया)
Durand Cup full list of champions: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने शनिवार को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में 134वें डूरंड कप फाइनल में डायमंड हार्बर एफसी को 6-1 से हराकर अपना डूरंड कप खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने अपना खिताब बरकरार भी रखा है।
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने पिछले साल फाइनल में रिकॉर्ड समय के चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। नॉर्थईस्ट और डायमंड हार्बर के बीच 134वें सीजन का फाइनल खेला गया है। जिसमें नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने बाजी मार ली।
1888 से शुरू हुआ था डूरंड कप
इस टूर्नामेंट का आगाज 1888 में हुआ था। तब रॉयल स्कॉट्स प्यूसिलियर्स ने जीता था। 1888 से लेकर 2025 तक डूरंड कप के विजेताओं की सूची यहां दी गई है। 134 साल में कौन-कौन सी टीम इस खिताब को अपने नाम की है। आपको बता दें कि डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
डूरंड कप के विजेताओं की पूरी सूची
| वर्ष | विजेता |
|---|---|
| 1888 | रॉयल स्कॉट्स फ्यूसिलियर्स |
| 1889 | हाइलैंड लाइट इन्फैंट्री |
| 1890 | हाइलैंड लाइट इन्फैंट्री |
| 1891 | किंग्स ओन स्कॉटिश बॉर्डरर्स |
| 1892 | किंग्स ओन स्कॉटिश बॉर्डरर्स |
| 1893 | हाइलैंड लाइट इन्फैंट्री |
| 1894 | हाइलैंड लाइट इन्फैंट्री |
| 1895 | हाइलैंड लाइट इन्फैंट्री |
| 1896 | समरसेट लाइट इन्फैंट्री |
| 1897 | ब्लैक वॉच |
| 1898 | ब्लैक वॉच |
| 1899 | ब्लैक वॉच |
| 1900 | साउथ वेल्स बॉर्डरर्स |
| 1901 | साउथ वेल्स बॉर्डरर्स |
| 1902 | हैम्पशायर रेजिमेंट |
| 1903 | रॉयल आयरिश राइफल्स |
| 1904 | नॉर्थ स्टैफ़र्डशायर रेजिमेंट |
| 1905 | रॉयल ड्रैगून्स |
| 1906 | कैमरूनियंस (स्कॉटिश राइफल्स) |
| 1907 | कैमरूनियंस (स्कॉटिश राइफल्स) |
| 1908 | लंकाशायर फ्यूसिलियर्स |
| 1909 | लंकाशायर फ्यूसिलियर्स |
| 1910 | रॉयल स्कॉट्स |
| 1911 | ब्लैक वॉच |
| 1912 | रॉयल स्कॉट्स |
| 1913 | लंकाशायर फ्यूसिलियर्स |
| 1920 | ब्लैक वॉच |
| 1921 | वर्सेस्टरशायर रेजिमेंट |
| 1922 | लंकाशायर फ्यूसिलियर्स |
| 1923 | चेशायर रेजिमेंट |
| 1924 | वर्सेस्टरशायर रेजिमेंट |
| 1925 | शेर्वुड फॉरेस्टर्स |
| 1926 | डरहम लाइट इन्फैंट्री |
| 1927 | यॉर्क एंड लैंकेस्टर रेजिमेंट |
| 1928 | शेर्वुड फॉरेस्टर्स |
| 1929 | यॉर्क एंड लैंकेस्टर रेजिमेंट |
| 1930 | यॉर्क एंड लैंकेस्टर रेजिमेंट |
| 1931 | डेवोनशायर रेजिमेंट |
| 1932 | किंग्स श्रॉपशायर लाइट इन्फैंट्री |
| 1933 | किंग्स श्रॉपशायर लाइट इन्फैंट्री |
| 1934 | रॉयल कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स |
| 1935 | बॉर्डर रेजिमेंट |
| 1936 | आर्गाइल एंड सदरलैंड हाइलैंडर्स |
| 1937 | बॉर्डर रेजिमेंट |
| 1938 | साउथ वेल्स बॉर्डरर्स |
| 1940 | मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब |
| 1950 | हैदराबाद सिटी पुलिस |
| 1951 | ईस्ट बंगाल |
| 1952 | ईस्ट बंगाल |
| 1953 | मोहन बागान |
| 1954 | हैदराबाद सिटी पुलिस |
| 1955 | मद्रास रेजिमेंटल सेंटर |
| 1956 | ईस्ट बंगाल |
| 1957 | हैदराबाद सिटी पुलिस |
| 1958 | मद्रास रेजिमेंटल सेंटर |
| 1959 | मोहन बागान, मोहम्मडन एससी |
| 1960 | मोहन बागान व ईस्ट बंगाल (संयुक्त विजेता) |
| 1961 | आंध्र प्रदेश पुलिस |
| 1963 | मोहन बागान |
| 1964 | मोहन बागान |
| 1965 | मोहन बागान |
| 1966 | गोरखा ब्रिगेड |
| 1967 | ईस्ट बंगाल |
| 1968 | बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) |
| 1969 | गोरखा ब्रिगेड |
| 1970 | ईस्ट बंगाल |
| 1971 | बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स |
| 1972 | ईस्ट बंगाल |
| 1973 | बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स |
| 1974 | मोहन बागान |
| 1975 | बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स |
| 1976 | बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स व जेसीटी (संयुक्त) |
| 1977 | मोहन बागान |
| 1978 | ईस्ट बंगाल |
| 1979 | मोहन बागान |
| 1980 | मोहन बागान |
| 1981 | बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स |
| 1982 | मोहन बागान व ईस्ट बंगाल (संयुक्त) |
| 1983 | जेसीटी |
| 1984 | मोहन बागान |
| 1985 | मोहन बागान |
| 1986 | मोहन बागान |
| 1987 | जेसीटी |
| 1988 | बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स |
| 1989 | ईस्ट बंगाल |
| 1990 | ईस्ट बंगाल |
| 1991 | ईस्ट बंगाल |
| 1992 | जेसीटी |
| 1993 | ईस्ट बंगाल |
| 1994 | मोहन बागान |
| 1995 | ईस्ट बंगाल |
| 1996 | जेसीटी |
| 1997 | कोचिन |
| 1998 | महिंद्रा यूनाइटेड |
| 1999 | सालगांवकर |
| 2000 | मोहन बागान |
| 2001 | महिंद्रा यूनाइटेड |
| 2002 | ईस्ट बंगाल |
| 2003 | सालगांवकर |
| 2004 | ईस्ट बंगाल |
| 2005 | आर्मी XI |
| 2006 | डेम्पो |
| 2007 | चर्चिल ब्रदर्स |
| 2008 | महिंद्रा यूनाइटेड |
| 2009 | चर्चिल ब्रदर्स |
| 2010 | यूनाइटेड एससी (प्रयाग यूनाइटेड) |
| 2011 | चर्चिल ब्रदर्स |
| 2012 | एयर इंडिया |
| 2013 | मोहम्मडन एससी |
| 2014 | सालगांवकर एफसी |
| 2016 | आर्मी ग्रीन |
| 2019 | गोकुलम केरल |
| 2021 | एफसी गोवा |
| 2022 | बेंगलुरु एफसी |
| 2023 | मोहन बागान सुपर जाइंट |
| 2024 | नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी |
| 2025 | नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी |
34 साल बाद कोई टीम खिताब बचाने में रही कामयाब
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने डूरंड कप के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीतकर एक और इतिहास रच दिया। पिछले 34 साल में इस टूर्नामेंट में कोई भी टीम लगातार दो खिताब नहीं जीत सकी थी। लेकिन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने डायमंड हार्बर को हराकर ऐसा कारनामा किया।
यह भी पढ़ें: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने जीता डूरंड कप का खिताब, लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली 12वीं टीम बनी
विजेता टीम को मिले 1.21 करोड़ रुपये
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को खिताब जीतने के बाद 1.21 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस बार डूरंड कप के प्राइज मनी में 250 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी। वहीं उपविजेता टीम को 60 लाख रुपये मिले। इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार में कई शानदार इनाम मिले।
पुरस्कार राशि
| श्रेणी | पुरस्कार राशि | अतिरिक्त इनाम |
|---|---|---|
| चैंपियन टीम | ₹1.21 करोड़ | — |
| उपविजेता टीम | ₹60 लाख | — |
| सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें | ₹25 लाख (प्रत्येक टीम) | — |
| क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमें | ₹15 लाख (प्रत्येक टीम) | — |
| गोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) | ₹3 लाख | महिंद्रा XUV SUV |
| गोल्डन बूट (सर्वाधिक गोल) | ₹3 लाख | महिंद्रा XUV SUV |
| गोल्डन ग्लव्स (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) | ₹3 लाख | महिंद्रा XUV SUV |
Durand cup full list of champions after 134th final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMप्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 08:46 PM‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
Jul 09, 2026 | 08:44 PMइतिहास से लेकर आज के भारत तक… स्मृति ईरानी ने गिनाए देश की महिलाओं के सबसे बड़े अधिकार
Jul 09, 2026 | 08:39 PMजीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














