-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Hima Das Celebrates 26th Birthday Know About Her Struggle
18 साल में वर्ल्ड गोल्ड, 23 की उम्र में डोपिंग प्रतिबंध; जानिए इस एथलीट की हैरान करने वाली कहानी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Happy Birthday Hima Das: 9 जनवरी को 26 की हुईं ‘ढिंग एक्सप्रेस’ हिमा दास 16 महीने का डोपिंग प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी को तैयार हैं। 18 साल में वर्ल्ड गोल्ड जीतकर उन्होंने इतिहास रचा था।

हिमा दास (फोटो-सोशल मीडिया)
Hima Das Birthday: भारतीय एथलेटिक्स की ‘ढिंग एक्सप्रेस’ हिमा दास आज सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि संघर्ष, सफलता और वापसी की मिसाल हैं। 9 जनवरी 2000 को असम में जन्मी हिमा दास इस साल अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। जिस लड़की ने 18 साल की उम्र में दुनिया को चौंका दिया था, वह अब एक बार फिर ट्रैक पर वापसी के लिए तैयार है।
हिमा दास ने 2018 में फिनलैंड के टैम्पियर में हुई IAAF अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। 51.46 सेकंड में रेस पूरी कर वह किसी भी आयु वर्ग में वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। इसी के साथ उन्हें ‘ढिंग एक्सप्रेस’ का नाम मिला और भारत में एथलेटिक्स को नई पहचान मिली।
18 की उम्र में चमकी
उस वक्त 18 साल की हिमा पहले से ही फेवरेट मानी जा रही थीं और उन्होंने उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए स्वर्ण पदक जीता। खास बात यह रही कि यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय भी नहीं था। 2018 एशियाई खेलों में उन्होंने 400 मीटर में 50.79 सेकंड का अपना बेस्ट टाइम दर्ज किया और रजत पदक जीता। उसी टूर्नामेंट में उन्होंने मिश्रित 4×400 मीटर और महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किए।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
रेडियो जॉकी से बॉलीवुड तक का सफर, फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं रिया चक्रवर्ती
दो महीनों में सात स्वर्ण
2019 में हिमा दास का स्वर्णिम दौर चरम पर था। यूरोपीय सर्किट टूर के दौरान उन्होंने महज दो महीनों में सात स्वर्ण पदक जीते। जिसमें पांच 200 मीटर और दो 400 मीटर स्पर्धाओं में स्वर्ण जीता। यह उपलब्धि उन्हें भारत की सबसे बड़ी एथलेटिक स्टार्स में शामिल करने के लिए काफी थी।
यह भी पढ़ें: वो खिलाड़ी जिसने बदली भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, विश्व विजेताओं को मात देकर रचा था इतिहास
आरोप, निलंबन और कठिन दौर
हालांकि, करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद हिमा को बड़ा झटका लगा। 2023 में नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने उन पर प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का आरोप लगाया, जिसके चलते उन्हें 16 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। यह निलंबन नवंबर 2024 में खत्म हुआ। यह दौर उनके करियर का सबसे कठिन समय रहा। हालांकि, उन्होंने अब वापसी कर ली है।
वापसी की तैयारी में जुटी हिमा दास
जनवरी 2025 में हिमा दास ने महाकुंभ में गंगा स्नान किया, जिसे उन्होंने नए सत्र की शुरुआत और मानसिक मजबूती का प्रतीक बताया। अब निलंबन खत्म होने के बाद वह एक बार फिर ट्रैक पर लौटने की तैयारी में जुट गई हैं। 26 साल की उम्र में हिमा दास की कहानी सिर्फ पदकों की नहीं, बल्कि गिरकर उठने की कहानी है। ‘ढिंग एक्सप्रेस’ की वापसी भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है।
Hima das celebrates 26th birthday know about her struggle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














