कुलगांव बदलापुर नपा उपाध्यक्ष चुनाव: राष्ट्रवादी की प्रियंका दामले निर्विरोध नपा उपाध्यक्ष चुनी गई

NPA Vice Chairman: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रियंका दामले कुलगांव बदलापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष निर्विरोध चुनी गईं। शिवसेना के उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लिया।
Shiv Sena
NPA Vice Chairman:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Thane News: बदलापुर- राकांपा (अजीत पवार) की प्रियंका दामले को कुलगांव बदलापुर नगर परिषद का उपाध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही शिवसेना उम्मीदवार ने अपना आवेदन वापस ले लिया, जिससे प्रियंका दामले के निर्विरोध उपाध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। प्रियंका दामले के पति, एनसीपी नेता कैप्टन आशीष दामले भी नपा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। बारह साल बाद एक बार फिर दामले परिवार को यह पद प्राप्त हुआ है।

कुलगांव बदलापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष चुनाव और मनोनीत सदस्यों के चयन के लिए नपा अध्यक्ष रुचिता घोरपड़े की अध्यक्षता में शुक्रवार को पहली आम बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में भाजपा-राष्ट्रवादी गठबंधन की उम्मीदवार प्रियंका दामले और शिवसेना के अधिवक्ता संदेश धामधेरे ने नामांकन दाखिल किया था। पीठासीन अधिकारी नपा अध्यक्ष ने दोनों आवेदनों को वैध मानते हुए यह भी घोषणा की कि अगर इनमें से कोई उम्मीदवार अपना आवेदन वापस लेना चाहता है, तो उसे 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

 कुलगांव बदलापुर नगर परिषद

शिवसेना पार्षदों ने प्रियंका दामले का समर्थन किया

इस समयावधि के भीतर ही, शिवसेना के नगर प्रमुख वामन म्हात्रे ने स्पष्ट किया कि कैप्टन आशीष दामले के अनुरोध का सम्मान करते हुए शिवसेना द्वारा संदेश धामधेरे का आवेदन वापस लिया जा रहा है। सभी शिवसेना पार्षदों ने प्रियंका दामले का समर्थन किया, जिसके बाद नपा अध्यक्ष रुचिता घोरपड़े ने भाजपा-राष्ट्रवादी गठबंधन की उम्मीदवार प्रियंका दामले को नपा का उपाध्यक्ष घोषित किया।

 कुलगांव बदलापुर नगर परिषद

5 मनोनीत नगरसेवक चुने गए पार्षदों का चुनाव

कुलगांव बदलापुर नगर परिषद की सीटों की संख्या के अनुसार 5 मनोनीत नगरसेवकों का चयन किया गया है। इनमें से 2 शिवसेना से और 3 भाजपा-राष्ट्रवादी गठबंधन से हैं। भाजपा से तुषार आपटे और शगोफ गोरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से प्रभाकर पाटिल, और शिवसेना से हेमंत चतुरे और दिलीप बैकर को अनुमोदित पार्षद बनने का अवसर दिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com