-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Northeast United Fc Becomes Champion Of Durand Cup 2025 And Win Back To Back Title
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने जीता डूरंड कप का खिताब, लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली 12वीं टीम बनी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
NorthEast United FC won Durand Cup Title: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी शनिवार को 2025 संस्करण के फाइनल में डायमंड हार्बर एफसी को हराकर डूरंड कप के इतिहास में लगातार दो खिताब जीतने वाली 12वीं टीम बन गई।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
NorthEast United FC won Durand Cup Title: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी शनिवार को 2025 संस्करण के फाइनल में डायमंड हार्बर एफसी को हराकर डूरंड कप के इतिहास में लगातार दो खिताब जीतने वाली 12वीं टीम बन गई। डूरंड कप के 134वें सीजन के फाइनल में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने डायमंड हार्बर को 6-1 के बड़े अंतर से हराकर मुकाबले को जीत लिया और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
नॉर्थईस्ट ने डूरंड कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत गत विजेता के रूप में की। टीम ने 2024 में पहली बार खिताब जीता था, जब फाइनल में मोहन बागान सुपर जायंट को पेनल्टी शूटआउट में हराया था। अब नॉर्थईस्ट यूनाइटेड उन प्रतिष्ठित टीमों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने डूरंड कप के गौरवशाली इतिहास में लगातार दो बार खिताब अपने नाम किया है। यह टूर्नामेंट एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है।
लगातार डूरंड कप खिताब जीतने वाली टीमें
- ईस्ट बंगाल (East Bengal)
- मोहन बागान (Mohun Bagan)
- नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (NorthEast United FC)
- हाईलैंड लाइट इन्फैंट्री (Highland Light Infantry)
- किंग्स ओन स्कॉटिश बॉर्डरर्स (King’s Own Scottish Borderers)
- ब्लैक वॉच (Black Watch)
- साउथ वेल्स बॉर्डरर्स (South Wales Borderers)
- कैमरूनियन (स्कॉटिश राइफल्स) (Cameronians )
- लंकाशायर फ्यूसिलियर्स (Lancashire Fusiliers)
- यॉर्क और लैंकेस्टर रेजिमेंट (York and Lancaster Regiment)
- किंग्स श्रॉपशायर लाइट इन्फैंट्री (King’s Shropshire Light Infantry)
- सीमा सुरक्षा बल (Border Security force)
34 साल बाद कोई टीम खिताब बचाने में रही कामयाब
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने डूरंड कप के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीतकर एक और इतिहास रच दिया। पिछले 34 साल में इस टूर्नामेंट में कोई भी टीम लगातार दो खिताब नहीं जीत सकी थी। लेकिन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने डायमंड हार्बर को हराकर ऐसा कारनामा किया।
यह भी पढ़ें: डूरंड कप के विजेता पर होगी पैसों की बारिश, व्यक्तिगत पुरस्कार में भी मिलेगा खास इनाम
फाइनल के मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के तरफ से कुल 6 खिलाड़ियों ने गोल किए। जिसमें अशीर, पार्थिब, थोई, जायरो बुसतारा, गायतन और अजारिया ने गोल करके टीम को आसानी से जीत दिला दी। वहीं डायमंड हार्बर की टीम फाइनल मुकाबले में पूरी तरह से दबाव में नजर आई उनकी तरफ से एकमात्र गोल कोर्ताजर ने किया।
सम्बंधित ख़बरें
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ICC रैंकिंग पर नजर, जानिए किस स्थान पर हैं दोनों टीमें
CWG 2026: चोट के बावजूद नहीं टूटा हौसला, हाई जंप छोड़ अब डेकाथलॉन में मेडल पर नजर; भावुक हुए तेजस्विन शंकर
WI vs PAK: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बना ऐसा अनोखा रिकॉर्ड
Commonwealth Games 2026: सिल्वर जीतने पर सर्वेश कुशारे को राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई
विजेता टीम को मिले 1.21 करोड़ रुपये
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को खिताब जीतने के बाद 1.21 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस बार डूरंड कप के प्राइज मनी में 250 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी। वहीं उपविजेता टीम को 60 लाख रुपये मिले। इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार में कई शानदार इनाम मिले।
पुरस्कार राशि
| श्रेणी | पुरस्कार राशि | अतिरिक्त इनाम |
|---|---|---|
| चैंपियन टीम | ₹1.21 करोड़ | — |
| उपविजेता टीम | ₹60 लाख | — |
| सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें | ₹25 लाख (प्रत्येक टीम) | — |
| क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमें | ₹15 लाख (प्रत्येक टीम) | — |
| गोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) | ₹3 लाख | महिंद्रा XUV SUV |
| गोल्डन बूट (सर्वाधिक गोल) | ₹3 लाख | महिंद्रा XUV SUV |
| गोल्डन ग्लव्स (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) | ₹3 लाख | महिंद्रा XUV SUV |
Northeast united fc becomes champion of durand cup 2025 and win back to back title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMभारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
Jul 29, 2026 | 06:05 AMSanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Jul 29, 2026 | 06:03 AMमहाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














