- Hindi News »
- Sports »
- Durand Football Tournament Trophy Unveiled
झारखंड में हुआ डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण, जानें कब से होगा सबसे बड़ा टूर्नामेंट
झारखंड के जमशेदपुर में डूरंड कप के ट्रॉफी का अनावरण किया गया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण किया और उन्होंने झारखंड के लिए इसे गर्व का पल बताया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

डूरंड कप का अनावरण (फोटो-सोशल मीडिया)
जमशेदपुर: भारत का सबसे बड़ा फुटबॉल घरेलू टूर्नामेंट डूरंड कप की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है। 134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ट्रॉफी का अनावरण जमशेदपुर के एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में किया गया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने डूरंड कप जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन को झारखंड के लिए गर्व का पल बताया है।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि इस मौके पर न सिर्फ जमशेदपुर, बल्कि पूरा झारखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है। एशिया के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल डूरंड कप की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण इस बात का प्रतीक है कि झारखंड की खेल संस्कृति निरंतर नई ऊचाइयों को छू रही है।
डूरंड कप को लेकर झारखंड के राज्यपाल ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि डूरंड कप केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारत की खेल विरासत का गौरवशाली प्रतीक है। वर्ष 1888 में इसकी शुरुआत हुई थी। आज भी भारतीय सेना और भारतीय फुटबॉल महासंघ के संयुक्त प्रयासों से उतनी ही गरिमा के साथ इसे आयोजित किया जा रहा है। यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें भारत के आत्मविश्वास और युवा शक्ति का परिचय देती है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs PAK: टूर्नामेंट के लिए नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस बार नहीं होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
FIFA Women’s World Cup के लिए न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई, पापुआ न्यू गिनी को 1-0 से हराया
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे Sunil Chhetri, हार्दिक पांड्या ने भेंट की जर्सी
यूईएफए चैंपियंस लीग: स्पोर्टिंग सीपी के खिलाफ अहम मैच में डेक्लन राइस के खेलने पर अनिश्चितता
सोमवार को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में ट्रॉफी टूर कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में फुटबॉल फैंस उपस्थित थे।
23 जुलाई को शुरू होगी प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता 23 जुलाई को कोलकाता में शुरू होगी। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में 24 टीम भाग ले रही हैं। जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 6 मुकाबले खेले जाने हैं। इसके अलावा 16 अगस्त को झारखंड में एक क्वार्टर फाइनल भी खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान छह शहरों में 43 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही 24 टीम को चार-चार टीम के छह ग्रुप में बांटा गया है। प्रतियोगिता का फाइनल 23 अगस्त को सॉल्ट लेक स्टेडियम में होगा। इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को तीन कप डुरंड कप, शिमला ट्राफी, और प्रेजिडेंट कप दिया जाता है।
MS धोनी के 7 स्पेशल, कौन हैं जिनके साथ रांची में मनाया 44वां जन्मदिन- Video
इन राज्यों में खेला जाएगा यह प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का आयोजन पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मेघालय और असम में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के साथ भारतीय फुटबॉल के नए सत्र की शुरुआत होगी। जमदेशपुर ग्रुप सी के मुकाबलों की मेजबानी करेगा जिसमें भारतीय सेना, नेपाल के त्रिभुवन एफसी, लद्दाख एफसी और जमशेदपुर एफसी को जगह मिली है।
Durand football tournament trophy unveiled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
Apr 25, 2026 | 11:41 PMजबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PMहरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
Apr 25, 2026 | 11:09 PMरायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PMSummer Travel Trend: लंबी ट्रिप की छुट्टी! अब स्टेकेशन और कैंपिंग का जादू, कम बजट में उठाएं पहाड़ों जैसा मजा
Apr 25, 2026 | 10:51 PMभक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PMज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार करें ये उपाय, हनुमान जी की कृपा से जॉब और बिजनेस में मिलेगी बड़ी कामयाबी
Apr 25, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PM
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM














