-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bha Bha Ba Ott Release Date Mohanlal Action Comedy Know Where Watch
बॉक्स ऑफिस हिट एक्शन-कॉमेडी अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, मोहनलाल की ‘भा भा बा’ की स्ट्रीमिंग डेट हुई कंफर्म
- Written By: स्नेहा मौर्या
Action Comedy Thriller: थिएटर्स में हिट रही मलयालम एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘भा भा बा’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। सस्पेंस, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म जल्द स्ट्रीम होगी।

मोहनलाल फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bha Bha Ba Plot CM Kidnapping: हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक, आज के दौर में लगभग हर फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है। ओटीटी पर हर तरह के जॉनर की फिल्मों की भरमार है, जिसमें हॉरर, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस के साथ-साथ एक्शन-कॉमेडी भी शामिल है। अब इसी लिस्ट में एक और मनोरंजक फिल्म जुड़ने जा रही है, जो बीते साल थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
हम बात कर रहे हैं मलयालम एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘भा भा बा’ की। यह फिल्म 18 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के समय इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। अब थिएटर रिलीज के करीब एक महीने के भीतर ही मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है।
फिल्म में मिलेगा सस्पेंस का तड़का
धनंजय शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की लंबाई करीब 2 घंटे 33 मिनट है। फिल्म में सस्पेंस, एक्शन और कॉमेडी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है, जो इसे एक परफेक्ट वीकेंड वॉच बनाता है। खास बात यह है कि इस फिल्म में सुपरस्टार मोहनलाल भी अहम भूमिका में नजर आते हैं। उनके अलावा दिलीप, विनीत श्रीनिवासन, ध्यान श्रीनिवासन, बालू वर्गीस और बैजू संतोष जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
साराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
जब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
क्या है ‘भा भा बा’ की कहानी
‘भा भा बा’ की कहानी फहीम सफर और नूरीन शरीफ ने लिखी है। कहानी की शुरुआत केरल के मुख्यमंत्री की किडनैपिंग से होती है। एक शख्स, जो खुद को आम आदमी बताता है, मुख्यमंत्री का अपहरण कर लेता है। इसके बाद वह जनता से अपील करता है कि वे अपनी परेशानियां पत्र के जरिए लिखकर भेजें, ताकि मुख्यमंत्री को आम लोगों की समस्याओं का अहसास हो सके। फिल्म में तीन आपस में जुड़े किरदारों की जर्नी दिखाई गई है, जिनके जरिए डर, आस्था और सम्मान जैसे भावनात्मक पहलुओं को गहराई से दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें- हमेशा दूसरी महिलाओं के साथ…जरीन खान संग पार्टी के बाद ट्रोल हुए करण कुंद्रा, यूजर्स ने उठाए सवाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘भा भा बा’ ने दुनियाभर में 45 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर सफल रहने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म मलयालम जी5 पर 16 जनवरी 2026 से स्ट्रीम की जाएगी। एक्शन और कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म जरूर वॉचलिस्ट में शामिल की जा सकती है।
Bha bha ba ott release date mohanlal action comedy know where watch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: वैन्स की जिंदगी की अजब कहानी एक भारतीय, एक पाकिस्तानी
Jun 25, 2026 | 09:25 AM90% करोड़पति… तो 31% के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए राज्यसभा सांसदों को लेकर क्या कहती है ADR रिपोर्ट?
Jun 25, 2026 | 09:24 AMविकास के दावों पर आंकड़ों की चोट, फंड नहीं मिला या खर्च नहीं किया? बागी सांसदों पर MPLADS रिपोर्ट से उठे सवाल
Jun 25, 2026 | 09:16 AMराजीव गांधी भवन का ‘अत्याधुनिक EOC’ केवल कचरा और पुलिस जांच तक सीमित; नासिक मनपा की बड़ी योजना पर उठे सवाल
Jun 25, 2026 | 09:09 AMGita Updesh: जब जीवन में टूटने लगे हौसला, गीता के ये उपदेश देंगे हिम्मत और सही दिशा
Jun 25, 2026 | 09:06 AMदतिया: आत्महत्या मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, एसपी से लगाई गुहार, दी आत्मदाह की चेतावनी
Jun 25, 2026 | 09:01 AMएक क्लिक में दूर होगी खेती की हर समस्या, यवतमाल में Mahavistar AI App से जुड़े 1 लाख से अधिक लोग
Jun 25, 2026 | 08:59 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














