-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Umpire Paul Rifle Gave Wrong Decisions Against India Lords Test
लॉर्ड्स में अंपायर्स का गड़बड़ घोटाला! सवालों के घेरे में क्रिकेट के ‘जज’
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लॉर्ड्स टेस्ट में अंपायर के फैसलों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस टेस्ट में टीम इंडिया के खिलाफ अंपायर ने कई गलत फैसले दिए हैं। चौथे दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिसका फायदा इंग्लैंड को मिलते हुए दिखाई दिया।

भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो- @ICC)
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। अब तक इस मुकाबले में चार दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऐसे में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है, लेकिन दिक्कत अंपायर के फैसलों से हो रही है। इस मैच में अंपायर के कई फैसलों पर सवाल खड़े हो चुके हैं।
तीसरे टेस्ट के चौथे दिन एक बार फिर से अंपायर के फैसले विवादों में आ गए। इसका सीधा-सीधा नुकसान टीम इंडिया को हुआ, लेकिन DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) से कुछ हद तक भारत को राहत मिली। लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन फील्ड अंपायर पॉल राइफल के फैसलों से बवाल देखने को मिला। ऐसे में टीम इंडिया एक वक्त काफी गुस्से में दिखी।
सवालों के घेरे में अंपायर
चौथे दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे। टीम की दूसरी पारी के 15वें ओवर में उन्हें ब्राइडन कार्स की पहली गेंद पर आउट करार दे दिया गया। जिसके बाद गिल ने रिव्यू लिया और वो बच गए। इसका वीडियो रिप्ले में देखा तो पता चला कि गेंद बल्ले को टच नहीं की। वहीं, फील्ड अंपायर पॉल राइफल ने जल्दबाजी में कप्तान गिल को आउट दिया। रिव्यू के बाद उन्होंने अपना फैसला बदला।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त
गिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
ये पहली बार नहीं है जब अंपायर ने सीरीज में कोई एक गलती की हो, इससे पहले भी पॉल राइफल ने गलत फैसले दिए हैं। इंग्लैंड की पारी के दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ एक फैसला दिया। उस वक्त गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एलबीडब्ल्यू की अपील की थी, लेकिन अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया। फिर टीम इंडिया ने रिव्यू का सहारा लिया। अंपायर कॉल की वजह से बल्लेबाजी कर रहे जो रूट बच गए।
ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत से 135 रन दूर भारत, गिल की कप्तानी में रचा जाएगा इतिहास?
ऐसे में टीम इंडिया को अंपायर के फैसले से बड़ा झटका लगा था। जो रूट के लिए की गई अपील में फील्ड अंपायर का फैसला नहीं बदला जा सका। अंपायर के इस फैसले से इंग्लिश टीम को फायदा हुआ। वहीं, मैदान पर मौजूद फैंस को इस फैसले से नाराज कर दिया। इससे पहले तीसरे दिन बंग्लादेश के अंपायर सैकत शरफुद्दौला के फैसले पर भी बवाल हुआ। उन्होंने आकाश दीप को पहली गेंद पर एलबीडब्यू आउट दिया। जिसके बाद वो डीआरएस के चलते बच गए। DRS के बाद आकाश दीप ने अपना विकेट बचाया।
Umpire paul rifle gave wrong decisions against india lords test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














