-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Daily Rashifal 4 February 2026 Horoscope Today In Hindi
Aaj Ka Rashifal 04 February: मेष राशि वाले रहें सावधान, वृष और कुंभ जातकों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार!
- Written By: ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा | Edited By: प्रीति शर्मा
Today Horoscope 4 February: आज के राशिफल में जानें किन राशियों को व्यापार में धन लाभ होगा और किन्हें स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। यहां पढ़ें मेष से मीन तक की सभी राशि का सटीक हाल।

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो
Daily Horoscope 4 February 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति हर दिन हमारे जीवन को प्रभावित करती है। 4 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है तो कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन सहित सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों को आज अपनी कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, क्योंकि इनके खोने या चोरी होने की संभावना है। यदि कोई वस्तु गुम हो जाए, तो जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाकर खोजें, सफलता मिल सकती है। जमीन-जायदाद या मकान खरीदने की योजना बन सकती है। आपकी मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी और उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। लंबी यात्रा के योग हैं, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखें, अन्यथा पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है।
शुभ अंक: 8, शुभ रंग: गुलाबी
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Birthday Horoscope 01 July 2026: आज जिनका जन्मदिन है, जानिए उनके लिए कैसा रहेगा आने वाला एक साल?
Aaj Ka Rashifal 01 July 2026: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य
Birthday Horoscope 30 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और करियर के योग
वृष राशिफल
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य सुगमता से पूरे होंगे। व्यापार में निवेश करने के लिए यह एक बेहतरीन समय है, जिससे भविष्य में अच्छा धन लाभ होगा। रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा, बस अपने क्रोध पर काबू रखें।
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: नीला
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को आज भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मनोरंजन के साधनों की उपलब्धता से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, लेकिन क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है। व्यापार सामान्य रूप से चलेगा। भाई-बहनों का सहयोग आपको नई ऊर्जा देगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और शाम के समय किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान बन सकता है।
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: फिरोजा
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों को आज अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन धन लाभ के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज पैसों के लेन-देन से बचें, क्योंकि पैसा फंसने की आशंका है। दूसरों के मामलों में दखल न दें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है, पुरानी बीमारी उभरने के संकेत हैं। व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: भूरा
सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए आज ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप नए व्यापार की योजना बना रहे हैं, तो आज सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। हालांकि, पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन मानसिक मजबूती से आप सब संभाल लेंगे।
शुभ अंक: 6, शुभ रंग: संतरी
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों की आय आज स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। अपनी अंदरूनी बातों या गुप्त योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए उनकी देखभाल करें। वाणी को संतुलित रखें, इससे आपके बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
शुभ अंक: 2, शुभ रंग: आसमानी
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए लाभ के साधन मजबूत होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आज विजय मिल सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। अधूरे पड़े कार्य गति पकड़ेंगे। हालांकि दोपहर के बाद किसी करीबी के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: बैंगनी
यह भी पढ़ें:- Sagittarius February Horoscope: धनु राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लाएगा फरवरी, करियर में बदलाव के संकेत
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज राजकीय और सरकारी कार्यों में लाभ का योग है। अधूरे सरकारी कागजों की जांच कर लें और उन्हें संभालकर रखें। भूमि-भवन की खरीदारी की योजना सफल हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार का सहयोग बना रहेगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: हरा
धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों को सफलता पाने के लिए आज कठिन परिश्रम करना होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और सामाजिक कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। मनोरंजन और खेल-कूद में समय बीतेगा। दोपहर के बाद भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे बड़ी समस्याओं का समाधान निकलने की उम्मीद है। आय के स्रोत मजबूत रहेंगे।
शुभ अंक: 8, शुभ रंग: आसमानी
मकर राशिफल
मकर राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचना चाहिए। अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें, अन्यथा नौकरी में प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। व्यापार में कुछ सुस्ती महसूस होगी और मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। नई परियोजनाओं की योजना तो बनेगी, लेकिन दोस्तों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: सफेद
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नतिदायक है। यात्राओं से लाभ होगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात मन को खुशी देगी। मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलेगा और माता-पिता का सहयोग आपके हौसले बढ़ाएगा। व्यापार में तरक्की के योग हैं। जो लोग सिंगल हैं उनके लिए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है और पार्टनर से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: नीला
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशहाली भरा रहेगा। घर और बाहर सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। व्यापार और नौकरी, दोनों क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। धन लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दूसरों के कार्यों में बाधा न डालें और अपने काम पर ध्यान दें। भाग्य आपके साथ है।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: भूरा

Daily rashifal 4 february 2026 horoscope today in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













