- Hindi News »
- Health »
- Omega 3 Deficiency Signs Effects And Health Risks
शरीर में ओमेगा-3 की कमी से क्या समस्याएं हो सकती हैं? तुरंत पढ़ें और सावधान हो जाएं
Signs Of Omega-3 Deficiency: शरीर में ओमेगा-3 की कमी कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है। समय रहते इसके लक्षण पहचानें और पोषण युक्त आहार शामिल करें।
- Written By: सीमा कुमारी

Omega-3 Deficiency (सौ.सोशल मीडिया)
Omega-3 Deficiency:आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अक्सर अपनी सेहत पर सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण सेहत से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
खासकर ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी आम हो गई है, जो दिल, दिमाग, आंखों और जोड़ों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर समय रहते शरीर में ओमेगा-3 की कमी के संकेतों को पहचान लिया जाए और इसे सही फूड्स से पूरा किया जाए, तो कई बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। ऐसे में आइए जानते है शरीर में ओमेगा-3 की कमी होने पर क्या-क्या परेशानियां होने लगती है?
शरीर में ओमेगा-3 की कमी से क्या समस्याएं हो सकती हैं?
त्वचा, बाल और नाखून की समस्या
त्वचा रूखी और पपड़ीदार हो जाना, त्वचा में जलन, मुंहासे और बालों का झड़ना या उनका पतला होना।
सम्बंधित ख़बरें
Diabetes Diet: डायबिटीज वाले दूध-दही खाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
मानसिक सुस्ती और मूड
याददाश्त में कमी, ध्यान केंद्रित न कर पाना, तनाव या अवसाद (depression) महसूस होना।
जोड़ों में दर्द और सूजन
जोड़ों में जकड़न और दर्द, जो अर्थराइटिस का संकेत भी हो सकता है।
आंखों में सूखापन
आंखों में नमी की कमी और थकान होना।
थकान और कमजोरी
हमेशा थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होना।
नींद की समस्या
रात में अच्छी नींद न आना।
ओमेगा-3 की कमी को कैसे दूर करें
अलसी के बीज
ओमेगा-3 की कमी को पूरा करने के लिए अलसी के बीज को पावरहाउस कहा जाता है। एक चम्मच पिसी हुई अलसी में लगभग 2,350 mg ओमेगा-3 होता है, जो आपकी रोजाना की जरूरत को पूरा करने के लिए काफी है। आप इसे दही, स्मूदी या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।
चिया सीड्स करें सेवन
ओमेगा-3 की कमी को पूरा करने के लिए अलसी के बीज के अलावा चिया सीड्स भी खा सकते हैं। सिर्फ दो चम्मच चिया सीड्स में लगभग 5,000 mg ओमेगा-3 होता है। आप इन्हें पानी में भिगोकर चिया पुडिंग बना सकते हैं या दलिया में मिलाकर खा सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें:- झड़ते बालों से हैं परेशान? अलसी के बीजों से घर पर बनाएं ये हेयर मास्क और पाएं घने-लंबे बाल
अखरोट का करें सेवन
अखरोट सिर्फ दिमाग जैसा नहीं दिखता, बल्कि यह दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह ओमेगा-3 का एक बेहतरीन स्रोत है। मुट्ठी भर अखरोट खाने से न सिर्फ आपके दिल की सेहत अच्छी रहती है, बल्कि यह तनाव को भी कम करता है।
सोयाबीन
सोयाबीन और उससे बने प्रोडक्ट्स, जैसे टोफू और सोया मिल्क भी ओमेगा-3 के अच्छे स्रोत हैं। शाकाहारी लोगों के लिए ये प्रोटीन और ओमेगा-3 दोनों की कमी को पूरा करने का एक शानदार तरीका हैं।
ब्रसेल्स स्प्राउट्स
ये छोटी पत्तागोभी जैसी दिखने वाली सब्जियां भी ओमेगा-3 से भरपूर होती हैं। इन्हें उबालकर, भूनकर या सलाद में डालकर खाया जा सकता है। ये न सिर्फ ओमेगा-3 देते हैं, बल्कि इनमें विटामिन K, विटामिन C और फाइबर भी होता है।
Omega 3 deficiency signs effects and health risks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर स्पोर्ट्स हब और मेयो प्रोजेक्ट, CM फडणवीस ने किया निरीक्षण; गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश
May 03, 2026 | 09:54 AMTanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा
May 03, 2026 | 09:47 AMBhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
May 03, 2026 | 09:43 AMPalghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














