IND vs NZ U19: इस दिन मैदान पर उतरेगा टीम का स्टार खिलाड़ी, जानें कब और कहाँ देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का जलवा

IND vs NZ U19 Live Streaming: 24 जनवरी को अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। दोनों मैच जीत चुकी टीम इंडिया तीसरे मुकाबले में जीत की हैट्रिक के इरादे से उतरेगी।
IND vs NZ U19: इस दिन मैदान पर उतरेगा टीम का स्टार खिलाड़ी, जानें कब और कहाँ देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का जलवा
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Indian U-19 Cricket Team: जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय अंडर-19 टीम अपना तीसरा मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। 24 जनवरी को भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच यह अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए दोनों मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है। पहले मुकाबले में भारत ने यूएसए को आसानी से हराया, जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगा।

कब और कहां देखें IND U-19 vs NZ U-19 मैच लाइव

भारत और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच यह मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। टीवी पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। फैंस बिना किसी रुकावट के इस मुकाबले का पूरा लुत्फ उठा सकेंगे।

भारत अंडर-19 टीम की प्लेइंग इलेवन

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगलिया, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद एनां, हेनिल पटेल।

न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम की प्लेइंग इलेवन

टॉम जोन्स (कप्तान), मार्को विलियम एल्पे, ह्यूगो बोग, हैरी बर्न्स, मेसन क्लार्क, जैकब कॉटर, आर्यन मान, ब्रैंडन मात्ज़ोपौलोस, फ्लिन मोरे, स्नेहित रेड्डी देवीरेड्डी, कैलम सैमसन।

हेड टू हेड में भारत का दबदबा

भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच अब तक कुल 18 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 3 मुकाबले ही जीत सकी है। आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आता है।

शानदार फॉर्म में वैभव सूर्यवंशी

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने 67 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने 127 रनों की दमदार पारी खेली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर भारतीय फैंस को वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com