IND vs NZ 2nd T20I: बिना एक पैसा खर्च किए मोबाइल पर यहाँ देखें लाइव मुकाबला, जानें फ्री स्ट्रीमिंग का तरीका

India vs New Zealand: नागपुर में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में रायपुर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम जीत की लय बनाएगी।
India vs New Zealand 2nd T20I
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया ने नागपुर में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। अब भारतीय टीम जीत की लय को बरकरार रखते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?

IND vs NZ का दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस का फैसला मैच से लगभग आधे घंटे पहले किया जाएगा। फैंस शाम 6:30 बजे से ही टॉस का रोमांच महसूस कर सकते हैं।

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग का तरीका

मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लिया जा सकता है। यदि आप बिना किसी खर्च के मैच देखना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स चैनल फ्री में मुकाबले की ब्रॉडकास्टिंग करेगा।

टीम इंडिया की नजरें अहम खिलाड़ियों पर

पहले मैच में अभिषेक शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी से फैंस को खूब रोमांच मिला था। दूसरी ओर, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी कीवी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनेगी।

अक्षर पटेल की फिटनेस पर सवाल

पहले मैच में अपनी ही गेंदबाजी पर फील्डिंग करते हुए अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। उनकी उंगली पर बॉल लगी थी और खून आता भी देखा गया। अब यह स्पष्ट नहीं है कि अक्षर दूसरे मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं। यदि अक्षर बाहर बैठते हैं, तो उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। बीसीसीआई ने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है। कीवी टीम अपने बॉलर्स और बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

पहले मैच में हार के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम किसी भी स्थिति में सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी। फैंस को रायपुर में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। भारतीय टीम अपनी जीत की लय को जारी रखना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड भी मुकाबले में संतुलन बनाने और सीरीज को 1-1 करने का प्रयास करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com