इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले वर्ल्ड क्रिकेट में...

भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार एक मैच में 1000 रनों का आंकड़ा पार किया। वो टेस्ट क्रिकेट में 1000 रनों का आंकड़ा पार करने वाली पांचवीं टीम बन गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले वर्ल्ड क्रिकेट में...
शुभमन गिल और जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक मैच में 1000 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। एक टेस्ट मैच में 1000 रन या उससे ज्यादा बनाने वाली वर्ल्ड क्रिकेट में पांचवीं टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा दो बार किया है।

भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 1014 रन बनाए। यह पहली बार है, जब भारतीय टीम 1000 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। भारतीय टीम ने 1000 से ज्यादा रन बनाकर एक खास सूची में शामिल हो गई है। वो इंग्लैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बाद पांचवीं टीम बनी है।

टेस्ट में 1000 से ज़्यादा टीम का कुल स्कोर

  • 1121 - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, किंग्स्टन, 1930
  • 1078 - पाकिस्तान बनाम भारत, फैसलाबाद, 2006
  • 1028 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 1934
  • 1014 - भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025
  • 1013 - ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 1969
  • 1011 - दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, डरबन, 1939

टेस्ट मैचों में भारत का इससे पहले सर्वोच्च टीम स्कोर 916 रन था जो उसने जनवरी 2004 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। उसके बाद भारतीय टीम इसके आस-पास भी नहीं पहुंच सकी। लेकिन इस मैच में भारतीय टीम ने 1000 रनों का आंकड़ा पहली बार पार किया है।

इंग्लैंड के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

टेस्ट मैच में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। वेस्टइंडीज़ टीम के खिलाफ़ 1930 में खेले गए किंग्स्टन टेस्ट के दौरान इंग्लैंड ने कुल 1121 रन बनाए थे। उस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में कुल 849 रन बनाए और दूसरी पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। शुभमन गिल ने 54 साल बाद की गावस्कर के रिकॉर्ड बराबरी की, ऐसा करने वाले भारत के..

बल्लेबाज के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच का कुल स्कोर

  • 456 - ग्राहम गूच (इंग्लैंड) बनाम भारत, लॉर्ड्स, 1990
  • 430 - शुभमन गिल (भारत) बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025
  • 426 - मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिस्तान, पेशावर, 1998
  • 424 - कुमार संगकारा (श्रीलंका) बनाम बांग्लादेश, चटगाँव, 2014
  • 400 - ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉन्स, 2004

भारत को 1000 रन पहुंचाने में सबसे ज्यादा योगदान कप्तान शुभमन गिल ने दिया है। शुभमन गिल ने इस मैच में 430 रन बनाए हैं। वो एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं उसके अलावा को 400 से ज्यादा एक मैच में रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com