-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pankaj Roy Changed Indian Batting With Patience 413 Run Partnership
पुण्यतिथि विशेष: भारतीय क्रिकेट का वो योद्धा, जिसने सलामी बल्लेबाजी मे रचा इतिहास; सिर्फ एक मैच में बना कप्तान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Pankaj Roy: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सलामी बल्लेबाज पंकज रॉय ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी से पहचान बनाई। टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड साझेदारियां, यादगार पारियां और पद्मश्री सम्मान उनकी विरासत का हिस्सा रहे।

पंकज राय (फोटो-सोशल मीडिया)
Pankaj Roy Death Anniversary: पंकज रॉय का नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास के उन सलामी बल्लेबाजों में शुमार है, जिन्होंने तकनीकी रूप से मजबूत और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी से अपनी अलग पहचान बनाई। टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं और आने वाली पीढ़ियों के बल्लेबाजों के लिए मिसाल बने।
31 मई 1928 को कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में जन्मे पंकज रॉय ने 1946-47 में अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की और डेब्यू मैच में ही शतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींच लिया। इसी शानदार शुरुआत का नतीजा रहा कि नवंबर 1951 में उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली।
इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था शतक
इंग्लैंड के खिलाफ 1951-52 की टेस्ट सीरीज में पंकज रॉय ने अपनी दूसरी ही टेस्ट पारी में शतक लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को स्थापित कर लिया। दिसंबर 1951 में ब्रैबोर्न स्टेडियम में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 20 चौकों की मदद से 140 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद फरवरी 1952 में चेन्नई टेस्ट में भी उन्होंने 111 रन बनाए। हालांकि, इस स्वर्णिम दौर के बाद उन्हें फॉर्म से जूझना पड़ा और एक समय ऐसा भी आया जब वह लगातार चार टेस्ट पारियों में खाता तक नहीं खोल सके।
सम्बंधित ख़बरें
साई सुदर्शन हुए बाहर, श्रीलंका टेस्ट से पहले अब इन दो खिलाड़ियों में किसे चुनेगा BCCI?
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
वीन मांकड के साथ की थी 413 रनों की साझेदारी
पंकज रॉय के करियर का सबसे ऐतिहासिक पल 1954-55 में न्यूजीलैंड दौरे पर आया, जब उन्होंने वीनू मांकड़ के साथ 413 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की। यह साझेदारी लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप रही, जिसे बाद में साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और नील मैकेंजी ने 415 रन बनाकर तोड़ा। घरेलू क्रिकेट में भी उनका दबदबा रहा और रणजी ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेलते हुए उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ एक ही मैच में दो शतक जड़े।
एक मैच में पंकज रॉय ने की थी कप्तानी
साल 1959 में इंग्लैंड दौरे के दौरान पंकज रॉय को एक टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 43 मैचों की 79 पारियों में 32.56 की औसत से 2,442 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 9 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 185 मैचों में 11,868 रन बनाए, जिसमें 33 शतक और 50 अर्धशतक दर्ज हैं। हालांकि, उनके करियर में उतार-चढ़ाव भी रहे और वह 14 टेस्ट पारियों में शून्य पर आउट हुए।
यह भी पढ़ें: MCC ने क्रिकेट नियमों में किए बड़े बदलाव, जानें कब से लागू होंगे नए नियम और खेल में क्या होगा बदलाव
भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया। इसके अलावा, 2016 में उन्हें मरणोपरांत सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया। क्रिकेट की विरासत उनके परिवार में भी आगे बढ़ी, जब उनके बेटे प्रणब रॉय ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले।
4 फरवरी 2001 को 72 वर्ष की उम्र में पंकज रॉय का निधन हो गया, लेकिन भारतीय क्रिकेट को दी गई उनकी सेवाएं और उनकी बल्लेबाजी की विरासत आज भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जीवित हैं।
Pankaj roy changed indian batting with patience 413 run partnership
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMभोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
Aug 09, 2026 | 05:53 PMToxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
Aug 09, 2026 | 05:47 PMकॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














