-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- England U19 Won By 27 Runs Against Australia And Reaches In Final Of Under 19 World Cup 2026
Under-19 World Cup: थॉमस रेव के शतक से इंग्लैंड फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों रौंदा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Under 19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में थॉमस रेव के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

थॉमस रेव (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia U19 vs England U19, 1st Semi-Final: इंग्लैंड ने क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार को खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने 6 फरवरी को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है, जहां उसका सामना भारत-अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल-2 मुकाबले की विजेता टीम से होगा।
मंगलवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 277 रन बनाए। इस टीम ने महज 3 के स्कोर पर बेन डॉकिन्स (1) का विकेट खो दिया था। इसके बाद बेन मेयस ने जोसेफ मूर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। जोसेफ 33 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मेयस ने 33 गेंदों में 24 रन की पारी खेली।
थॉमस रेव की शतकीय पारी
यह टीम 60 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से कैलेब फाल्कनर ने कप्तान थॉमस रेव के साथ चौथे विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कप्तान थॉमस ने 107 गेंदों में 110 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 14 चौके शामिल रहे, जबकि फाल्कनर ने 4 चौकों के साथ 40 रन की पारी खेली। इनके अलावा, फरहान अहमद 28 रन बनाकर नाबाद रहे।विपक्षी खेमे से हेडन शिलर और नादेन कूरे ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं, जबकि विल बायरोम और आर्यन शर्मा ने 1-1 विकेट निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
250 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.3 ओवरों में महज 250 रन पर सिमट गई। यह टीम 47 के स्कोर तक दो विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान ओलिवर पीक ने नितेश सैमुअल के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन जुटाकर टीम को संभाला, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही ऑस्ट्रेलियाई खेमा फिर से लड़खड़ा गया।
यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup में भारत की नजरें फाइनल में पहुंचने पर, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगा भिड़ंत
कप्तान ओलिवर ने 88 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों के साथ 100 रन की पारी खेली, जबकि नितेश ने 47 रन बनाए। इनके अलावा, आर्यन शर्मा ने 34 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके। इंग्लिश खेमे से सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लुम्सडेन और राल्फी अल्बर्ट ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एलेक्स फ्रैंच और फरहान अहमद ने 1-1 विकेट निकाला।
England u19 won by 27 runs against australia and reaches in final of under 19 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














