शुभमन गिल ने 54 साल बाद की गावस्कर के रिकॉर्ड बराबरी की, ऐसा करने वाले भारत के..

शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शतक लगाकर एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वो सुनील गावस्कर के बाद एक टेस्ट मैच में शतक और दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
शुभमन गिल ने 54 साल बाद की गावस्कर के रिकॉर्ड बराबरी की, ऐसा करने वाले भारत के..
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

बर्मिंघम: भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार (5 जुलाई) को इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के बाद एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने यह कारनामा 54 सालों के बाद किया।

1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपनी पहली टेस्ट सीरीज में गावस्कर ने पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट की पहली पारी में 124 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 220 रन बनाए थे। यह मुकाबला 1971 में 13 से 19 अप्रैल तक खेला गया था। वहीं गिल ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाए और दूसरी पारी में 100 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

गिल ने बर्मिंघम में चल रहे मैच में अपना दूसरा शतक चौथे दिन के खेल के दूसरे सत्र में पूरा किया। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की सीरीज में अपना तीसरा शतक पूरा करने से पहले गिल ने भारत के लिए एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिल भारत के लिए अपना 34वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं, भारत की ओर से टेस्ट मैच में 350 से अधिक रन (पहली और दूसरी पारी मिलाकर) बनाने वाला पहला बल्लेबाज है।

टेस्ट मैच में भारत के लिए सर्वाधिक रन

खिलाड़ी का नाम पहली पारी में रन दूसरी पारी में रन कुल रन विपक्षी टीम स्थान वर्ष
शुभमन गिल 269 100* 369 इंग्लैंड बर्मिंघम 2025
सुनील गावस्कर 124 220 344 वेस्ट इंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1971
वी.वी.एस. लक्ष्मण 59 281 340 ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2001
सौरव गांगुली 239 91 330 पाकिस्तान बेंगलुरु 2007
वीरेंद्र सहवाग 319 319 दक्षिण अफ्रीका चेन्नई 2008
वीरेंद्र सहवाग 309 309 पाकिस्तान मुल्तान 2004
राहुल द्रविड़ 233 72* 305 ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2003
करुण नायर 303* 303 इंग्लैंड चेन्नई 2016
रोहित शर्मा 176 127 303 दक्षिण अफ्रीका विशाखापत्तनम 2019
सचिन तेंदुलकर 241* 60* 301 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2004

ऋषभ पंत ने विदेशी धरती पर बनाया कीर्तिमान, सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले… अगर गिल एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में कम से कम 131 रन बनाने में सफल होते हैं, तो वह ग्राहम गूच, मार्क टेलर, कुमार संगकारा और ब्रायन लारा के बाद टेस्ट मैच में कम से कम 400 रन बनाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।

टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन

खिलाड़ी का नाम टीम पहली पारी में रन दूसरी पारी में रन कुल रन विरोधी टीम स्थान वर्ष
ग्राहम गूच इंग्लैंड 333 123 456 भारत लॉर्ड्स 1990
मार्क टेलर ऑस्ट्रेलिया 334* 92 426 पाकिस्तान पेशावर 1998
कुमार संगकारा श्रीलंका 319 105 424 बांग्लादेश चटगांव 2014
ब्रायन लारा वेस्ट इंडीज 400* 400 इंग्लैंड सेंट जॉन्स 2004
ग्रेग चैपल ऑस्ट्रेलिया 247* 133 380 न्यूजीलैंड वेलिंगटन 1974
मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 380 380 ज़िम्बाब्वे पर्थ 2003
एंडी सैंडहम इंग्लैंड 325 50 375 वेस्ट इंडीज किंग्स्टन 1930
ब्रायन लारा वेस्ट इंडीज 375 375 इंग्लैंड सेंट जॉन्स 1994
माहेला जयवर्धने श्रीलंका 374 374 दक्षिण अफ्रीका कोलंबो (SSC) 2006
शुभमन गिल भारत 269 100* 369 इंग्लैंड बर्मिंघम 2025

गिल इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच में 300 से ज़्यादा रन बनाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज़ हैं और अब उनके नाम भारत के कप्तान के तौर पर डेब्यू टेस्ट सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2014/15 सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ 449 रन बनाए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com