भारत से मैच के पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका; वर्ल्ड कप से बाहर हुई स्टार गेंदबाज, इस खिलाड़ी को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज तायला व्लामिनक चोट की वजह से महिला टी-20 विश्व कप 2024 से बाहर हुई हैं। उनकी जगह टीम में ऑलराउंडर हीथर ग्राहम को शामिल किया गया है। जिसका मतलब है कि हीथर ग्राहम टूर्नामेंट के आने वाले मैचों में टायला व्लामिनेक की जगह खेलते हुए दिखाई देने वाली हैं। हालांकि टीम को टायला की कमी खलेगी।
भारत से मुकाबला से पहले टायला व्लामिनक महिला टी20 विश्व कप से बाहर, हीथर ग्राहम ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: महिला टी-20 विश्व कप 2024 में आज 13 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होने वाली है। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज तायला व्लामिनक महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई हैं। वहीं उनकी रिप्लेसमेंट की भी घोषणा हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज तायला व्लामिनक चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हुई हैं। उनकी जगह टीम में ऑलराउंडर हीथर ग्राहम को शामिल किया गया है। जिसका मतलब है कि हीथर ग्राहम टूर्नामेंट के आने वाले मैचों में टायला व्लामिनेक की जगह खेलते हुए दिखाई देने वाली हैं। हालांकि टीम को टायला की कमी खलेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हुईं चोटिल

जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज व्लामिनक को चोट लग गई थी। पाकिस्तान की पारी के पहले ओवर में उन्हें बाउंड्री के पास फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लग गई थी। जिसके बाद मेडिकल स्टाफ उनकी मदद के लिए दौड़ा था, लेकिन वह चोट के बाद मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाई और पूरे मुकाबले से बाहर रहीं।

हीथर ग्राहम ने ली जगह

टायला व्लामिनेक की जगह टीम में हीथर ग्राहम ने ली है। वह 2023 टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। हीथर ग्राहम ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 1 वनडे मैच और 5टी20 मुकाबले खेले हैं। ऐसे में अब यह देखने लायक रहेगा कि उन्हें भारत के खिलाफ टीम की प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नहीं।

भारत के लिए काफी अहम है मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का आज का मुकाबला काफी अहम है। टीम इंडिया को न केवल इस मैच में जीत हासिल करनी है, बल्कि इस बात का भी खयाल रखना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करना है, ताकि टीम का नेट रन रेट सुधर सके। फिलहाल टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com