- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Nz Indore Live Updates Shubman Gill Michael Bracewell Virat Kohli Rohit Sharma
IND vs NZ 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने जीती वनडे सीरीज, भारतीय टीम को 41 रनों से हराया
IND vs NZ 3rd ODI, Highlights: न्यूजीलैंड ने 41 रनों से तीसरा वनडे जीता और इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से सीरीज अपने नाम किया। पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में वनडे सीरीज जीती है।
- Written By: अर्पित शुक्ला , उज्जवल सिन्हा

IND vs NZ 3rd ODI Live: निर्णायक मुकाबले में भारत ने जीता टॉस, अर्शदीप की वापसी, देखें प्लेइंग-11
India vs New Zealand 3rd ODI Match, Highlights: न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले को 41 रन से जीतकर न्यूजीलैंड ने न सिर्फ ये सीरीज 2-1 से जीती है, बल्कि भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीत ली है। माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली कीवी टीम को ये जीत केन विलियमसन, मैट हेनरी और मिशेल सेंटनर जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी के बावजूद मिली है।
न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137 रन) और ग्लेन फिलिप्स (106 रन) के शतकों के साथ दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 219 रन की भागीदारी से रविवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया। 338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। रोहित शर्मा 11 और शुभमन गिल 23 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने 108 गेंद पर 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से 124 रन की पारी खेली। कोहली के वनडे करियर का ये 54वां शतक 91वें गेंद पर आया। कोहली ने नितीश कुमार रेड्डी 53 के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 और हर्षित राणा 52 के साथ सातवें विकेट के लिए 99 रन की अहम साझेदारी की। इन दोनों साझेदारियों ने भारत को जीत की सुगंध दी थी, जो विराट के नौवें विकेट के रूप में आउट होने के साथ ही समाप्त हो गई। भारतीय टीम 46 ओवर में 296 पर सिमट गई और 41 रन से मैच हार गई।
सम्बंधित ख़बरें
18 Jan 2026 09:56 PM (IST)
18 Jan 2026 09:56 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा शतक (सभी फॉर्मेट में)
- 10 - विराट कोहली (73 पारियां)*
- 9 - जैक कैलिस (76 पारियां)
- 9 - जो रूट (71 पारियां)
- 9 - सचिन तेंदुलकर (80 पारियां)
18 Jan 2026 09:55 PM (IST)
18 Jan 2026 09:55 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: 7 वनडे के बाद इंदौर में मिली पहली हार
सात वनडे मैच जीतने के बाद इंदौर में भारत की यह पहली हार है। इस वेन्यू पर खेले गए 8 वनडे मैचों में से 6 में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है।
18 Jan 2026 09:40 PM (IST)
18 Jan 2026 09:40 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड ने 41 रनों से जीता मुकाबला
न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के तीसरे मुकाबले को 41 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज भी जीत ली है।
18 Jan 2026 09:38 PM (IST)
18 Jan 2026 09:38 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: विराट कोहली लौटे पवेलियन
विराट कोहली 124 रन बनाकर आउट हो गए। विराट के आउट होने के साथ ही भारत की हार पक्की हो गई है।
18 Jan 2026 09:18 PM (IST)
18 Jan 2026 09:18 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: दो गेंद पर गिरे दो विकेट
भारतीय टीम को दो गेंदों पर दो झटका लगा। पहले हर्षित राणा और उसके बाद अगली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज भी आउट हो गए। यहां से भारतीय टीम की मुश्किले बढ़ गई। अब सिर्फ विराट कोहली से ही आस है।
18 Jan 2026 09:13 PM (IST)
18 Jan 2026 09:13 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: हर्षित राणा का अर्धशतक
हर्षित राणा ने 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। राणा ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। राणा ने 4 चौके और 4 छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।
18 Jan 2026 08:58 PM (IST)
18 Jan 2026 08:58 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: सर्वाधिक शतक बनाम न्यूजीलैंड (वनडे)
- 7 - विराट कोहली (36 पारी)*
- 6 - रिकी पोंटिंग (50 पारी)
- 6 - वीरेंद्र सहवाग (23 पारी)
- 5 - सचिन तेंदुलकर (41 पारी)
- 5 - सनथ जयसूर्या (45 पारी)
18 Jan 2026 08:57 PM (IST)
18 Jan 2026 08:57 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: विराट कोहली का शतक
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 54वां शतक पूरा किया। 91 गेंदों पर विराट कोहली ने अपना शतक पूरा किया। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का यह 85वां शतक है। इसी के साथ विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
18 Jan 2026 08:22 PM (IST)
18 Jan 2026 08:22 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: भारत को लगा छठा झटका
भारतीय टीम को छठा झटका जडेजा के रूप में लगा। 178 के स्कोर पर 6 विकेट गिर गए। जडेजा 12 रन बनाकर आउट हो गए। अब भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला जीतना काफी मुश्किल हो गया है।
18 Jan 2026 08:02 PM (IST)
18 Jan 2026 08:02 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: अर्धशतक बनाने के बाद नीतीश रेड्डी लौटे पवेलियन
नीतीश रेड्डी अर्धशतक बनाने के बाद आउट हो गए हैं। 57 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। रेड्डी के रूप में भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा। 157 के स्कोर पर भारतीय टीम ने पांच विकेट गंवा दिए।
18 Jan 2026 07:47 PM (IST)
18 Jan 2026 07:47 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: विराट कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभालते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। 51 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली यह 17वां अर्धशतक है। विराट कोहली को अभी और लंबी पारी खेलनी होगी।
18 Jan 2026 07:07 PM (IST)
18 Jan 2026 07:07 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: भारत को लगा चौथा झटका
न्यूजीलैंड ने अब तक मुकाबले में तगड़ी पकड़ बना रखी है। केएल राहुल के रूप में कीवी टीम को चौथी सफलता मिल चुकी है। केएल को जेडेन लेनोक्स ने कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 13.2 ओवर के बाद 76/4 है।
18 Jan 2026 06:59 PM (IST)
18 Jan 2026 06:59 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: श्रेयस अय्यर भी चले पवेलियन
टीम इंडिया बैक टू बैक झटके लगते हुए दिख रहे हैं। कप्तान गिल के तुरंत बाद श्रेयस अय्यर भी 3 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए केएल राहुल आए हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली 29 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।
18 Jan 2026 06:41 PM (IST)
18 Jan 2026 06:41 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: शुभमन गिल पवेलियन, भारत को लगा दूसरा झटका
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के रूप में न्यूजीलैंड की टीम को दूसरी बड़ी सफलता मिल चुकी है। गिल ने मुकाबले में 18 गेंदों का सामना करते हुए कुल 23 रन बनाए। उन्हें काइल जैमीसन ने क्लीन बोर्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर श्रेयस अय्यर आए हैं। वहीं, भारत का स्कोर 7.3 ओवर के बाद 46/2 है।
18 Jan 2026 06:25 PM (IST)
18 Jan 2026 06:25 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
भारतीय टीम के स्टार ओपनर रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए है। 28 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। जैक फोक्स ने रोहित शर्मा को आउट करके भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया। हालांकि, दो गेंद पहले ही विकेटकीपर से रोहित शर्मा का कैच छूटा था।
18 Jan 2026 06:09 PM (IST)
18 Jan 2026 06:09 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: 338 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम
भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल 338 रनों का पीछा करने क्रीज पर उतर गए हैं। इस मुकाबले को जीतने के लिए रोहित शर्मा को बड़ी पारी खेलनी होगी। वहीं शुभमन गिल को भी उनका बखूबी साथ निभाना होगा।
18 Jan 2026 06:07 PM (IST)
18 Jan 2026 06:07 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: 3 मैचों की वनडे बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज़्यादा रन
- 360 - बाबर आज़म बनाम WI, 2016 (UAE)
- 360 - शुभमन गिल बनाम NZ, 2023 (घरेलू)
- 352 - डेरिल मिचेल बनाम IND, 2026 (विदेशी)*
- 349 - इमरुल कायेस बनाम ZIM, 2028 (घरेलू)
- 346 - पी निसांका बनाम AFG, 2024 (घरेलू)
18 Jan 2026 06:05 PM (IST)
18 Jan 2026 06:05 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा वनडे औसत (कम से कम 500 रन)
- 74.1 - डेरिल मिचेल*
- 71.0 - जॉर्ज बेली
- 62.6 - गैरी कर्स्टन
- 61.4 - जैक कैलिस
- 59.9 - उस्मान ख्वाजा
18 Jan 2026 06:04 PM (IST)
18 Jan 2026 06:04 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: पहले 14 वनडे के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
- 32- अजित अगरकर
- 27-इरफ़ान पठान
- 26 - हर्षित राणा*
- 25-प्रसिद्ध कृष्ण
- 24- रवि अश्विन
- 24-जसप्रीत बुमराह
18 Jan 2026 05:47 PM (IST)
18 Jan 2026 05:47 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड ने बनाए 337 रन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 137 रनों की पारी खेली। वहीं उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन बनाए। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 और हर्षित राणा ने 3 विकेट चटकाए।
Innings Break!
New Zealand post a formidable total of 337/8 in the series decider.#TeamIndia chase coming up shortly. Stay tuned!
Scorecard - https://t.co/Zm5KbOqvpl #TeamIndia #INDvNZ #3rdODI @IDFCfirstbank pic.twitter.com/bz6Zdlcqsw
— BCCI (@BCCI) January 18, 2026
18 Jan 2026 05:21 PM (IST)
18 Jan 2026 05:21 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: जैक फोक्स हुए आउट
जैक फोक्स के रूप में न्यूजीलैंड को सातवां झटका लगा है। 10 रन बनाकर 304 के स्कोर पर आउट हुए। अर्शदीप ने फोक्स को आउट करके भारतीय टीम को सातवीं सफलता दिलाई। कुलदीप यादव ने कैच पकड़ा।
18 Jan 2026 05:11 PM (IST)
18 Jan 2026 05:11 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: मिचेल हे लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड को छठा झटका मिचेल हे के रूप में लगा। मिचेल हे 2 रन बनाकर आउट हो गए। कुलदीप यादव ने मिचेल हे को चलता किया। न्यूजीलैंड का छठा विकेट 286 के स्कोर पर गिरा।
18 Jan 2026 05:04 PM (IST)
18 Jan 2026 05:04 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: मिचेल के रूप में लगा पांचवां झटका
डेरिल मिचेल के रूप में न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा है। 283 के स्कोर पर मिचेल ने 137 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद सिराज ने डेरिल मिचेल को आउट करके भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
18 Jan 2026 05:00 PM (IST)
18 Jan 2026 05:00 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: ग्लेन फिलिप्स लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड को चौथा झटका 277 के स्कोर पर लगा। फिलिप्स 106 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने एक बड़े टोटल की नींव रख दी है। अर्शदीप सिंह ने केएल राहुल के हाथों कैच करवाकर फिलिप्स को चलता किया।
18 Jan 2026 04:51 PM (IST)
18 Jan 2026 04:51 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: ग्लेन फिलिप्स का शतक
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। 42वें ओवर के अंतिम गेंद पर उन्होंने अपने करियर का दूसरा शतक लगया। अब फिलिप्स की नजरें बड़े टोटल पर होगी।
18 Jan 2026 04:26 PM (IST)
18 Jan 2026 04:26 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: भारत में IND के खिलाफ सबसे ज़्यादा 100 (वनडे)
- 5 - एबी डिविलियर्स (11 पारियां)
- 4 - डेरिल मिचेल (7 पारियां)*
डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया)
18 Jan 2026 04:23 PM (IST)
18 Jan 2026 04:23 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: डेरिल मिचेल का शतक
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 107 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह मिचेल का इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक है। इस शतक के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम 200 के पार पहुंच गई है। अब बड़े टोटल पर होगी मिचेल की नजरें।
18 Jan 2026 04:18 PM (IST)
18 Jan 2026 04:18 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक
ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिलिप्स के इस शतक से न्यूजीलैंड की टीम और मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। अब देखना होगा कि फिलिप्स अपनी पारी को कितना बड़ा करते हैं।
18 Jan 2026 03:17 PM (IST)
18 Jan 2026 03:17 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड बनाम भारत (वनडे) में सबसे ज़्यादा लगातार 50 से ज़्यादा स्कोर
- 5 - केन विलियमसन (2014)
- 4* - डेरिल मिचेल (2025-26)
- 3 - ग्लेन टर्नर (1975-76)
- 3 - स्टीफन फ्लेमिंग (1994-95)
- 3 - रोजर टवोस (1999)
- 3 - रॉस टेलर (2019-20)
18 Jan 2026 03:17 PM (IST)
18 Jan 2026 03:17 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: डेरिल मिचेल का अर्धशतक
न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 56 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 21वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सीरीज डेरिल मिचेल का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है।
18 Jan 2026 02:47 PM (IST)
18 Jan 2026 02:47 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका विल यंग के रूप में लगा है। 58 के स्कोर पर विल यंग 30 रन बनाकर आउट हो गए। हर्षित राणा ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करवाते हुए भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई।
Harshit Rana strikes again!
Picks up the wicket of Will Young, who departs after scoring 30 runs.
Jadeja with a fine catch at point.
Live - https://t.co/Zm5KbOr3eT #TeamIndia #INDvNZ #3rdODI @IDFCfirstbank pic.twitter.com/PYv6vZlCo3
— BCCI (@BCCI) January 18, 2026
18 Jan 2026 02:23 PM (IST)
18 Jan 2026 02:23 PM (IST)IND vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में बनाए 47 रन
न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में शुरुआती झटके से उबरकर शानदार वापसी की। डेरिल मिचेल और विल यंग ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 42 रनों का साझेदारी हुई। 10 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड ने 47 रन बनाए। डेरिल मिचेल 17 और विल यंग 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
18 Jan 2026 01:56 PM (IST)
18 Jan 2026 01:56 PM (IST)देखें अर्शदीप और हर्षित राणा की विकेट वाली बॉल
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के गेंदबाजों ने गजब की शुरुआत दिलाई है। पहले ओवर में अर्शदीप ने विकेट चटकाया तो हर्षित राणा ने अगले ही ओवर में पहली बॉल सफलता दिलाई।
Fabulous start this from #TeamIndia 🔥
Arshdeep Singh and Harshit Rana have dismissed both the New Zealand openers 🙌
Updates ▶️ https://t.co/KR2ertVmpx#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/fyKf3g0qCO
— BCCI (@BCCI) January 18, 2026
18 Jan 2026 01:40 PM (IST)
18 Jan 2026 01:40 PM (IST)न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा
दूसरे ओवर की पहली बॉल पर ही न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है। हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा, कॉनवे ने 4 बॉल में 5 रन बनाए।
18 Jan 2026 01:35 PM (IST)
18 Jan 2026 01:35 PM (IST)पहले ही ओवर में अर्शदीप ने चटकाया विकेट
पहले ही ओवर में टीम इंडिया को बड़ी सफलता मिली है। अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकल्स को शून्य पर बोल्ड कर दिया है।
18 Jan 2026 01:23 PM (IST)
18 Jan 2026 01:23 PM (IST)IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनॉक्स
18 Jan 2026 01:23 PM (IST)
18 Jan 2026 01:23 PM (IST)IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
18 Jan 2026 01:22 PM (IST)
18 Jan 2026 01:22 PM (IST)IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत ने जीता टॉस
तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
Ind vs nz indore live updates shubman gill michael bracewell virat kohli rohit sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दो सगे भाई दोनों कसाई…सलीम वास्तिक के हमलावरों का यह वीडियो दिल दहला देगा, पुलिस का एक्शन दोनों आरोपी ढेर
Mar 04, 2026 | 09:20 PMPalghar News: वसई-विरार में अमोनिया गैस लीक, अमूल प्लांट में 5 महिला कर्मचारी प्रभावित
Mar 04, 2026 | 09:20 PMमहाराष्ट्र में ऊर्जा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, 55 MoU से 78,215 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
Mar 04, 2026 | 09:08 PMSA vs NZ 1st Inning Highlight: न्यूजीलैंड को जीत के लिए बनाने होंगे 170 रन, मार्को यान्सन की विस्फोटक पारी
Mar 04, 2026 | 08:48 PMT20 World Cup में खराब प्रदर्शन के बाद माइक हेसन पर गिरेगी गाज, खिलाड़ियों ने कर दी PCB से शिकायत
Mar 04, 2026 | 08:42 PMजिस विस्फोट से दहल उठा समंदर…सामने आया उस सबमरीन अटैक का VIDEO, देखिए कैसे डूबा ईरानी युद्धपोत IRIS डेना
Mar 04, 2026 | 08:39 PMSA vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ एडम मार्करम ने रचा इतिहास, तोड़ा अपने ही देश के दिग्गज का 16 पुराना रिकॉर्ड
Mar 04, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














