-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sikandar Flop Rashmika Mandanna Script Changed Salman Khan Ar Murugadoss
क्यों फ्लॉप हुई Sikandar? रश्मिका मंदाना ने खोला राज, बताया- शूटिंग के बीच बदल गई थी पूरी स्क्रिप्ट
- Written By: स्नेहा मौर्या
Rashmika Mandanna News: सलमान खान की फ्लॉप फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर रश्मिका मंदाना ने बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बातचीत में बताया कि शूटिंग के दौरान फिल्म की स्क्रिप्ट बदल दी गई थी।

रश्मिका मंदाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan Flop Film Sikandar Rashmika Mandanna Statement: एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। सलमान खान की टाइगर 3 के बाद यह फिल्म बड़े बॉक्स ऑफिस धमाके के तौर पर देखी जा रही थी, लेकिन रिलीज के बाद कहानी पूरी तरह पलट गई। पहले तो फिल्म को आलोचकों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और फिर बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। दमदार स्टारकास्ट और बड़े डायरेक्टर के बावजूद फिल्म दर्शकों को बांधने में नाकाम रही। फिल्म की असफलता के लिए सलमान खान को भी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी।
रश्मिका मंदाना ने ‘सिकंदर’ को लेकर किया बड़ा खुलासा
अब, रिलीज के करीब एक साल बाद रश्मिका मंदाना ने फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। तेलुगु जर्नलिस्ट प्रेमा को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि सिकंदर की स्क्रिप्ट शूटिंग के दौरान बदल दी गई थी। उन्होंने कहा कि जिस कहानी के आधार पर उन्होंने फिल्म साइन की थी, वह फाइनल फिल्म से काफी अलग थी।
सम्बंधित ख़बरें
11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
लंकेश के किरदार में ढलने के लिए यश ने किया खास अभ्यास, बोले- शिव के गीत सुनकर ही मिलता था सही भाव
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
रश्मिका मंदाना ने बताया, “मुझे याद है कि जब मैंने मुरुगदॉस सर से पहली बार स्क्रिप्ट सुनी थी, तब कहानी बिल्कुल अलग थी। बाद में जो स्क्रीन पर आया, वह उससे काफी अलग था। हालांकि फिल्मों में ऐसा होना आम बात है।” उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म निर्माण के दौरान कई चीजें बदलती हैं, जैसे परफॉर्मेंस, एडिटिंग और रिलीज की टाइमिंग, जिसका असर कहानी पर पड़ता है।
ये भी पढ़ें- एआर रहमान के विवादित बयान पर मचा बवाल, माफी के बाद परेश रावल ने किया सपोर्ट, अब खुद भी हो रहे ट्रोल
बीच शूटिंग में बदल दी गई पूरी कहानी
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब किसी कहानी को सुना जाता है, तब वह एक रूप में होती है, लेकिन फिल्म बनते-बनते कई कारणों से उसमें बदलाव आ जाता है। सिकंदर के साथ भी यही हुआ और शायद यही वजह रही कि फिल्म दर्शकों से कनेक्ट नहीं कर पाई।
वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2025 रश्मिका मंदाना के लिए काफी शानदार रहा। उन्होंने छावा और द गर्लफ्रेंड जैसी हिट फिल्में दीं। आने वाले समय में वह एनिमल पार्ट 2, मायसा, कॉकटेल 2 और रेनबो जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा पुष्पा 3 भी उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिलहाल, सिकंदर की असफलता के पीछे स्क्रिप्ट में बदलाव को एक बड़ी वजह माना जा रहा है, जिसे अब खुद रश्मिका मंदाना ने भी स्वीकार कर लिया है।
Sikandar flop rashmika mandanna script changed salman khan ar murugadoss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फडणवीस ने नागपुर से किया ऐलान, मनपा भर्ती को हरी झंडी, 579 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
Jul 27, 2026 | 07:00 AMरूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप
Jul 27, 2026 | 06:57 AMLIVEआज की ताजा खबर 27 जुलाई LIVE: संसद में परीक्षा कानून संशोधन बिल होगा पेश, CWG में राजा मुथुपांडी ने जीता रजत
Jul 27, 2026 | 06:55 AMकई दिनों की उमस से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट; महीने के अंत तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान
Jul 27, 2026 | 06:51 AMBirthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM













