-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 Series Played Between West Indies And Nepal September 2026
18वें नंबर की टीम से साथ दो-दो हाथ करेगी वेस्टइंडीज, अगले साल होगी ये खास टी20 सीरीज
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इस वक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग में नेपाल 18वें नंबर की टीम है। वहीं, वेस्टइंडीज 246 रेटिंग पॉइंट के साथ पांचवे स्थान पर काबिज है। इन दोनों के बीच 2026 के सितंबर महीने में टी20 सीरीज होनी है।

वेस्टइंडीज और नेपाल की क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
इस वक्त कैरेबियाई टीम वेस्टइंडीज आयरलैंड के दौरे पर है। इस दौरान उसे 12 जून से मेजबान आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसे लोग उसका ऐतिहासिक निर्णय मान रहे हैं। दरअसल, इस साल के सितंबर महीने में वेस्टइंडीज की टीम नेपाल के खिलाफ द्वपक्षीय सीरीज खेलने वाली है।
वेस्टइंडीज टीम ने ये फैसला साल 2026 के हवाले से लिया है। बता दें कि अगले होने वाले वर्ल्ड की तैयारियों में टीम जुट गई है। ऐसे में ये सीरीज कैरेबियाई टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गौरतलब है कि हाल में उसे इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में वेस्टइंडीज को इंग्लिश टीम से 3-0 के अंतर से करारी हार झेलनी पड़ी थी।
नेपाल के साथ टी20 सीरीज खेलने को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट ने 12 जून को जानकारी दी। वेस्टइंडीज की तरफ से कहा गया कि उनकी टीम पहली बार नेपाल के खिलाफ तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेलने जा रही है। दोनों देशों के बीच ये मुकाबले सितंबर 2026 के महीने में खेले जाने हैं। ये मुकाबले शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
ये वेश्विक मौजूदगी का जश्न है- वेस्टइंडीज क्रिकेट
वेस्टइंडीज क्रिकेट के सीईओ क्रिस डेह्मिंग ने जारी किए गए बयान में कहा कि “ये सीरीज सिर्फ इंटरनेशनल मैचों की सीरीज नहीं है, यह खेल की वेश्विक मौजूदगी का जश्न है और क्रिकेट के महत्व का प्रमाण है। एक पूर्ण सदस्य देश के रूप में हम सीमाओं से परे क्रिकेट के विकास में योगदान देना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।”
आखिर इंग्लैंड सीरीज में मिल ही गया मौका, Team India में अचानक हुई इस खिलाड़ी की एंट्री
वेस्टइंडीज 5वें तो नेपाल 18वें नंबर की है टीम
इन मुकाबलों की मेजबानी नेपाल क्रिकेट संघ करेगा। इस दौरान पहला मैच 27 सिंतबर को खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला और तीसरा मुकाबला क्रमश: 28 व 30 सितंबर को खेला जाना है। इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम नेपाल को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। नेपाल क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से शानदार खेला का प्रदर्शन कर रही है। इस वक्त वो आईसीसी टी20 रैंकिंग में 18वें नंबर की टीम है। जबकि वेस्टइंडीज 246 रेटिंग पॉइंट के साथ पांचवे स्थान पर काबिज है।
T20 series played between west indies and nepal september 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Jul 11, 2026 | 06:17 PMभोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PM2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
Jul 11, 2026 | 06:14 PMमोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
Jul 11, 2026 | 06:10 PMVIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
Jul 11, 2026 | 06:03 PMदेर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
Jul 11, 2026 | 06:02 PMBhandara News: भंडारा के साकोली में दिनदहाड़े दो सूने मकानों में 3.53 लाख की चोरी
Jul 11, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














