कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’

Kieron Pollard Record: ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब उनके नाम 736 मैचों की 653 पारियों में 14,582 रन दर्ज हैं।
Kieron Pollard Created History In T20 Cricket Pollard vs Gayle
क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड (सोर्स- AI)
Published on
Updated on

Kieron Pollard Breaks Chris Gayle Historic Record: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।39 वर्षीय कीरोन पोलार्ड ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलते हुए क्रिस गेल को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पोलार्ड ने मजाकिया अंदाज में ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल से माफी भी मांगी और उन्हें अपनी प्रेरणा बताया।

क्रिस गेल के नाम अब भी कई बड़े रिकॉर्ड

हालांकि, रनों के मामले में पोलार्ड ने गेल को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन टी20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल के नाम हैं। गेल ने 463 मैचों की 455 पारियों में 14,562 रन बनाए थे। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में नाबाद 175 रन की सबसे बड़ी पारी खेलने और 22 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अभी क्रिस गेल के नाम दर्ज है।

रिकॉर्ड के बाद पोलार्ड का खास संदेश

रिकॉर्ड बनाने के बाद पोलार्ड ने कहा कि, क्रिस गेल को पीछे छोड़ना उनके लिए बेहद खास पल है। उन्होंने कहा, क्रिस गेल को पीछे छोड़ना, जिन्हें हम वेस्टइंडीज में अपना आदर्श मानते रहे हैं, मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में शानदार योगदान दिया है। इसलिए एक बार फिर, सॉरी यूनिवर्स बॉस, लेकिन अब हम दोनों शीर्ष पर हैं।

नंबर 6-7 पर बल्लेबाजी की चुनौती

कीरोन पोलार्ड ने कहा कि मध्यक्रम और निचले क्रम में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने अपने रोल को हमेशा स्वीकार किया। उनके अनुसार, हर खिलाड़ी का टीम में अलग योगदान होता है और उनका काम मैच को फिनिश करना रहा है। उन्होंने कहा कि चुनौती को अपनाने और लगातार अभ्यास करने से ही सफलता मिलती है।

फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर अपने फैसले पर गर्व

पोलार्ड ने उन आलोचनाओं का भी जिक्र किया, जब उन्हें, क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए निशाना बनाया जाता था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। पोलार्ड के मुताबिक, क्रिकेट अब केवल एक खेल नहीं बल्कि एक बड़ा व्यवसाय भी बन चुका है और खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट नए अवसर लेकर आया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com