South Africa Made 169 Runs Against New Zealand In The T20 World Cup 2026 Semi Final
SA vs NZ 1st Inning Highlight: न्यूजीलैंड को जीत के लिए बनाने होंगे 170 रन, मार्को यान्सन की विस्फोटक पारी
SA vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइल में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने 169 रन का स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका के लिए अंत में 30 गेंदों पर 55 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली।
SA vs NZ Semi-Final T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस अहम मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम की पारी में सबसे बड़ा योगदान मार्को यानसन का रहा उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम के लिए विस्फोटक अंदाज में रन बनाए।
मार्को यान्सन ने बनाए तेज अंदाज में 55 रन
मार्को यान्सन ने जब साउथ अफ्रीकी टीम मुश्किल में थी, तब अपने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए विस्फोटक अंदाज में 55 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 चौके व पांच गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। मध्यक्रम के बल्लेबाजों के नियमित अंतराल पर आउट होने के बावजूद येनसन ने अंत तक क्रीज पर टिककर टीम को मजबूती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
What a sublime innings! 😎Marco Jansen delivers a half-century of the highest quality under intense pressure in the Semi-Final! 💪🏏
न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में संतुलित प्रदर्शन देखने को मिला। कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने 2-2 विकेट लेकर अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। वहीं लॉकी फर्ग्यूसन और जिमी नीशम को 1-1 सफलता मिली। अब न्यूजीलैंड के सामने फाइनल में पहुंचने के लिए 170 रन का लक्ष्य है, जिसे हासिल करना आसान नहीं होगा।
ईडन गार्डन्स में हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल
कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर यह बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पिच और परिस्थितियों को देखते हुए कीवी कप्तान ने यह रणनीतिक निर्णय लिया, ताकि लक्ष्य का पीछा करते हुए स्थिति स्पष्ट रहे। न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। अनुभवी ऑलराउंडर जिमी नीशम की टीम में वापसी हुई है, जबकि लेग स्पिनर ईश सोढ़ी इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में तीन अहम बदलाव किए हैं। कगिसो रबाडा, मार्को येनसन और केशव महाराज की वापसी से टीम का गेंदबाजी आक्रमण और संतुलन मजबूत हुआ है।
टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन
सुपर-8 चरण में साउथ अफ्रीका ने भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी मजबूत टीमों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने अब तक सात मैच खेले हैं, जिनमें से चार में जीत हासिल की है, दो में हार झेली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। अब दोनों टीमों के बीच फाइनल का टिकट दांव पर है।