SA vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ एडम मार्करम ने रचा इतिहास, तोड़ा अपने ही देश के दिग्गज का 16 पुराना रिकॉर्ड

SA vs NZ: T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
Aiden Markram creates history, breaks Graeme Smith's 16-year-old record, T20 World Cup 2026
एडम मार्करम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aiden Markram creates history for South Africa: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले की शुरुआत के साथ ही अफ्रीकी कप्तान एडन मारक्रम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और 16 साल पुराना कीर्तिमान तोड़ दिया।

एडन मार्करम ने रचा इतिहास

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद जब एडन मारक्रम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में यह उनका 17वां मैच है। इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए।

ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड टूटा

मारक्रम ने पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। स्मिथ ने 2007 से 2010 के बीच टी20 वर्ल्ड कप में 16 मैचों में साउथ अफ्रीका की अगुवाई की थी। तब से यह रिकॉर्ड बरकरार था, जिसे अब मारक्रम ने पार कर लिया है। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में यह उपलब्धि उनके करियर के लिए और भी खास बन गई है।

पिछली बार फाइनल तक पहुंची थी टीम

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने मारक्रम की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि खिताबी मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। उस टूर्नामेंट में भारत ने रोमांचक मैच में अफ्रीकी टीम को हराकर खिताब जीता था। अब मारक्रम के पास एक बार फिर टीम को फाइनल तक पहुंचाने और अधूरा सपना पूरा करने का मौका है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका: एडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एंगिडी शामिल हैं।

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिम्मी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन को जगह मिली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com