Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर

Tata Motors और Mahindra सबसे आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन इन दोनों कंपनियों की रणनीति एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। जहां Tata Motors का फोकस हर बजट के ग्राहकों तक अपनी इलेक्ट्रिक कारें पहुंचाने पर है।
Tata vs Mahindra EV electric car market one aims to reach every household
Tata Vs Mahindra EV (Source. Navbharat Desk)
Published on
Updated on

Tata Vs Mahindra EV In India: आज के समय में भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इस रेस में Tata Motors और Mahindra सबसे आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन इन दोनों कंपनियों की रणनीति एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। जहां Tata Motors का फोकस हर बजट के ग्राहकों तक अपनी इलेक्ट्रिक कारें पहुंचाने पर है। वहीं Mahindra प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाने में जुटी हुई है। यही वजह है कि आने वाले सालों में भारतीय EV बाजार में दोनों कंपनियों के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

Tata का दांव- हर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कार

Tata Motors के बारे में बताए तो उन्होंने अपनी EV यात्रा Nexon EV से शुरू की थी। इसके बाद कंपनी ने Tiago EV, Punch EV, Curvv EV, Harrier EV और हाल ही में लॉन्च हुई Sierra EV जैसी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश की हैं। वहीं इसमें Sierra EV की खास बात इसकी 500 किलोमीटर से ज्यादा की वास्तविक ड्राइविंग रेंज मानी जा रही है। जिसको लेकर कंपनी का मकसद अलग-अलग कीमतों में विकल्प देकर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर खींचना है। वहीं अगले साल Tata अपनी फ्लैगशिप Avinya रेंज भी लॉन्च करने की तैयारी में है जो प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बाजार में कंपनी की स्थिति और मजबूत कर सकती है।

Mahindra का फोकस- प्रीमियम SUV और एडवांस टेक्नोलॉजी

इसके साथ ही दूसरी ओर Mahindra ने शुरुआत से ही प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV पर दांव लगाया है। कंपनी की XEV 9e और BE 6 इसी रणनीति का हिस्सा हैं। इन मॉडलों में आधुनिक स्केटबोर्ड EV प्लेटफॉर्म, बड़ी बैटरी, लंबी ड्राइविंग रेंज और हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा BE 6 Rall-E, Vision S, Vision T और Vision SXT जैसे कॉन्सेप्ट मॉडल यह संकेत देते हैं कि Mahindra आने वाले समय में भी हाई-एंड इलेक्ट्रिक SUV पर ही जोर देने वाली है। कंपनी की नई NU_IQ आर्किटेक्चर और आगामी BE 07 EV इस दिशा में बड़े कदम माने जा रहे हैं।

ग्राहकों के लिए क्या बदलेगा?

जानकारी के लिए बता दें कि दोनों कंपनियां अलग-अलग रणनीति अपनाने के बावजूद आखिरकार भारतीय EV बाजार के लगभग हर बड़े सेगमेंट में आमने-सामने होंगी। Tata जहां किफायती से लेकर फैमिली SUV तक का विकल्प दे रही है। वहीं Mahindra ज्यादा प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUVs पर फोकस कर रही है। जिसको लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इस बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। आने वाले समय में उन्हें ज्यादा विकल्प, बेहतर टेक्नोलॉजी और प्रतिस्पर्धी कीमतों पर नई इलेक्ट्रिक कारें देखने को मिल सकती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com