

Gauri Spratt Bridal Look: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर मैरिज की। शादी के बाद से कपल की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा गौरी स्प्रैट के ब्राइडल लुक की हो रही है।
गौरी स्प्रैट ने पारंपरिक लाल जोड़े की बजाय हल्के बेज रंग का खूबसूरत लहंगा पहनकर अपनी सादगी और एलिगेंस से सभी का दिल जीत लिया। अपने खास दिन के लिए गौरी ने कस्टम डिजाइन किया गया बेज रंग का ब्राइडल लहंगा चुना। लहंगे पर फ्लोरल पैटर्न के साथ हल्का जरी वर्क किया गया था, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी और रॉयल टच दिया।
गौरी ने लहंगे के साथ फुल स्लीव्स वाला हाई नेक ब्लाउज कैरी किया। ब्लाउज पर बारीक फ्लोरल डिटेलिंग की गई थी, जो लहंगे के साथ खूबसूरती से मैच कर रही थी। इस मॉडर्न और ट्रेडिशनल कॉम्बिनेशन ने उनके ब्राइडल लुक को अलग पहचान दी। गौरी ने अपने ब्राइडल लुक को मिनिमल लेकिन रॉयल जूलरी के साथ पूरा किया। उन्होंने चार लेयर वाला रानी हार पहना, जिसमें हरे मोतियों की खूबसूरत डिटेलिंग देखने को मिली। इसके साथ उन्होंने एक एलिगेंट चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए।
गौरी स्प्रैट की जूलरी ने पूरे लुक में शाही अंदाज जोड़ दिया, जबकि ओवरऑल स्टाइलिंग बेहद संतुलित नजर आई। गौरी के ब्राइडल लुक की सबसे खास बात उनका हेयरस्टाइल रहा। उन्होंने पारंपरिक जूड़े की बजाय ढीली बोहो स्टाइल लंबी चोटी बनाई, जिसे छोटे-छोटे ताजे फूलों से सजाया गया था। वहीं मेकअप को बेहद हल्का और नेचुरल रखा गया।
ग्लोइंग स्किन, न्यूड टोन मेकअप और ब्रॉन्ज स्मोकी आई लुक ने गौरी स्प्रैट की खूबसूरती को और निखार दिया। गौरी स्प्रैट का सिंपल, एलिगेंट और रॉयल ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर फैशन लवर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कई यूजर्स उनके मिनिमलिस्ट ब्राइडल स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं और इसे मॉडर्न ब्राइड्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बता रहे हैं।