इंडोनेशिया के संसद में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, कहा- 'सबका साथ-सबका विकास' ही भारत का मंत्र

PM Modi Visit To Indonesia: प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए भारत की विकासवाद की नीति पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ अपनी मित्रता का जिक्र किया।
PM Modi Addresses Indonesian Parliament, Says India Believes in Development, Not Expansionism
पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi At The Indonesian Parliament: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया। इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इं​डोनेशिया की संसद में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री ने भव्य स्वागत पर आभार प्रकट करते हुए कहा यहां मिले स्वागत और सम्मान से मै अभिभूत हूं।

इंडोनेशिया संसद में उपस्थित होना बहुत बड़े सौभाग्य की बात

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए आप सभी के बीच (इंडोनेशिया संसद) उपस्थित होना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। यहां 140 करोड़ भारतीयों के प्रतिनिधि के रूप में और लोकतंत्र की जननी भारत के एक सौभाग्यशाली नागरिक के रूप में आप सभी को समस्त भारतवासियों की ओर से मै हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

इंडोनेशिया के नागरिकों को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां के प्यारे बच्चों, युवाओं और मातृशक्ति ने मेरे जीवन के इस दिन को जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक बना दिया है। आज सुबह इंडोनेशिया के लोगों ने जिस तरह मुझे स्नेह और प्रेम दिया है और जिस आत्मीयता के साथ मेरा स्वागत व अभिनंदन किया है उसे मैं जीवन में कभी भी नहीं भूल पाऊंगा।

सम्मान पर किसी का कॉपीराइट नहीं हो सकता

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ अपने प्रगाढ़ संबंधों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो ने कॉपीराइट की बात की है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि सम्मान पर किसी का कॉपीराइट नहीं हो सकता है। राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ मेरी जो मित्रता है वह किसी कॉपीराइट की सीमाओं में बंधी नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का वह देश है जहां विस्तारवाद नहीं, बल्कि विकासवाद की नीति में विश्वास किया जाता है। इसलिए भारत का मंत्र है- सबका साथ-सबका विकास। इसी मंत्र और इसी भावना के साथ मैं इंडोनेशिया की संसद के सभी सम्मानित सदस्यों के बीच आज उपस्थित हुआ हूं।

'बिंतांग आदिपूर्णा' से सम्मानित किए गए पीएम मोदी

बता दें कि इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा' से सम्मानित किया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो ने पीएम को यह सम्मान दिया। पीएम मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

मैं करोड़ों भारतीयों की ओर से इंडोनेशिया के लोगों के इस स्नेहपुर्ण सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। यह सम्मान दोनों देशों के लोकतांत्रिक मूल्यों, हमारी साझा विरासत और भारत-इंडोनेशिया के बीच लगातार मजबूत होते संबंधों का सम्मान है।

रामायण और महाभारत की विरासत में हैं भारत-इंडोनेशिया रिश्तों की जड़ें

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भले ही हमारी राजधानियों के बीच हजारों किलोमीटर की दूरी हो लेकिन हमारे बीच की दूरी समुद्र के रास्ते से महज 150 किलोमीटर है। और भारत व इंडोनेशिया के बीच समुद्र दूरी का नहीं बल्कि एक सेतु का प्रतीक रहा है। भारत और इंडोनेशिया का इतिहास भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़ा है क्योंकि हमारे रिश्तों की जड़ें रामायण और महाभारत की विरासत में हैं। हम इंडोनेशिया के राष्ट्रीय प्रतीक गरुड़ और बाली की यात्राओं और वहां के उत्सवों की उमंग से भी जुड़े हुए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com