- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- South Africa Announce Team For T20 Series Against India Kagiso Rabada Is Not In Team
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का हुआ ऐलान, कगिसो रबाडा को नहीं मिली टीम में जगह
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को इस सीरीज में जगह नहीं मिली। जबकि इस सीरीज के लिए एडेन मार्करम को कप्तानी सौंपी गई है।
- Written By: मृणाल पाठक

कगिसो रबाडा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का आगाज 07 नवंबर से होने वाला है और यह सीरीज 14 नवंबर तक चलने वाली है। इस सीरीज में चार मैच खेले जाने हैं। टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम साउथ अफ्रीका जाने वाली है। ऐसे में इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को इस सीरीज में जगह नहीं मिली। जबकि इस सीरीज के लिए एडेन मार्करम को कप्तानी सौंपी गई है।
वहीं इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से सूर्या अब तक टीम इंडिया के स्थाई टी20 कप्तान के रूप में दिखाई दिए हैं। ऐसे में फैंस अब उन्हें ही भारत के टी20 का कप्तान मान रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 02 नवंबर को खत्म होगा। रबाडा इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं और शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में जारी आईसीसी रैंकिंग में रबाडा नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बने। लेकिन टी20 सीरीज में उन्हें शामिल नहीं किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
IND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
एडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
यह भी पढ़ें- IPL 2025 Retention: दिल्ली कैपिटल्स की रिटेन लिस्ट से कटा ऋषभ पंत का पत्ता, ये खिलाड़ी टीम में रहेंगे बरकरार!
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी एडेन मार्करम अफ्रीका की अगुवाई कर रहे हैं और उन्हें टी20 सीरीज के लिए भी अफ्रीका का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज और डेविड मिलर जैसे कुछ पुराने और अनुभवी खिलाड़ी भी टीम में नजर आए।
साउथ अफ्रीका की टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रेयान रिकेल्टन, एंडिले सिमेलाने, ट्रिस्टन स्टब्स।
भारत की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार व्यस्क, आवेश खान, यश दयाल।
South africa announce team for t20 series against india kagiso rabada is not in team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM










