मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!

Monalisa News: राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सरकारी रिकॉर्ड्स के अनुसार मोनालिसा नाबालिग हैं, जिसके बाद आरोपी फरमान खान पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है।

Monalisa Age: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का मोनालिसा प्रकरण अब एक नया मोड़ ले चुका है। राष्ट्रीय जनजातीय आयोग (NCST) की जांच रिपोर्ट में यह पुख्ता हो गया है कि मोनालिसा बालिग नहीं बल्कि नाबालिग हैं। महेश्वर शासकीय अस्पताल के दस्तावेजों के अनुसार, मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था, जिसका अर्थ है कि वह अभी भी नाबालिग है। इस खुलासे के बाद, पुलिस ने मोनालिसा के पिता की शिकायत पर आरोपी फरमान खान के खिलाफ अपहरण की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा और सामाजिक कार्यकर्ता प्रथम दुबे ने इस मामले को एक बड़ी साजिश और 'लव जिहाद' से जोड़ते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने पूरे निमाड़ क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक तनाव पैदा कर दिया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com