इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम

Madhya Pradesh News: इंदौर नगर निगम में बजट पर चर्चा के दौरान वंदे मातरम गाने को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पार्षद रुबीना पर वंदे मातरम का अपमान करने के आरोप लगे हैं।

Indore News: इंदौर नगर निगम में बजट पर चर्चा के दौरान वंदे मातरम गाने को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, पार्षद रुबीना खान और फौजिया पर वंदे मातरम का अपमान करने और इसे न गाने के लिए कथित तौर पर चुनौती देने के आरोप लगे हैं। विवाद तब शुरू हुआ जब परिषद की बैठक में गंदे पानी और बावड़ी हादसे जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी थी। रुबीना खान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि संविधान का अनुच्छेद 19(1) और 25 किसी को भी कोई विशेष गीत गाने के लिए मजबूर करने की अनुमति नहीं देता। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह राष्ट्रगीत का पूरा सम्मान करती हैं लेकिन इसे जबरन थोपा नहीं जा सकता। दूसरी ओर, विपक्षी पार्षदों का आरोप है कि मुस्लिम पार्षदों ने "बाप में दम हो तो बुलवा के दिखाओ" जैसी विवादित भाषा का इस्तेमाल किया है। इसके विरोध में कई पार्षद दोनों महिला पार्षदों को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग लेकर संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com