मर्द भी रोते हैं...बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें

Borivali Railway Station: मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन से सामने आया एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जो पुरुषों की भावनाओं और उनके चुपचाप सहने वाले दर्द को बखूबी बयां करता है।

Mumbai Borivali Railway Station Viral Video: मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन से सामने आया एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जो पुरुषों की भावनाओं और उनके चुपचाप सहने वाले दर्द को बखूबी बयां करता है। इंस्टाग्राम यूजर तिलक दुबे द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में एक शख्स प्लेटफॉर्म पर अकेला बैठा चुपचाप रोता हुआ दिखाई दे रहा है। जब तिलक ने पास जाकर उससे उसकी खैरियत पूछी, तो उस व्यक्ति ने बस इतना कहा कि "कुछ याद आ गया।" यह मार्मिक दृश्य समाज की उस गहरी सोच पर प्रहार करता है जहां लड़कों को बचपन से ही 'रोने' को कमजोरी मानकर कठोर बनने की सीख दी जाती है। वीडियो के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि मर्द भी रोते हैं, लेकिन अक्सर वे अपनी तकलीफें दुनिया से छिपाकर अकेले में आंसू बहाते हैं। सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा है और तिलक की सहानुभूति की सराहना करते हुए पुरुषों के इस नरम पक्ष के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com